Friday, September 2, 2011

मै अन्ना से अन्ना नहीं


                          
    रालेगण  सिध्दी में  अपने ग्राम  सभा को सम्बोधित   करते   हुए   अन्ना  हजारे   ने कहा की केवल मै अन्ना हु कह  देने से आप अन्ना नही हो सकते है | अन्ना  होने    के लिए  आप को अपने चरित्र , आचरण , विचार और मन को शुद्ध   करना होगा  | आप के अन्दर त्याग होनी चाहिए |  सम्बोधन के दौरान   उन्होंने  आन्दोलन में उनका  साथ देने के लिए वहा पर उपस्थित सभी  एक हजार  से ज्यादा  लोगो को धन्यवाद दिया | 

तिलक लगाकर किया स्वागत 

          अन्ना हजारे जैसे ही अपने  गाव के यादव बाबा  मंदिर में  दर्शन के  बाद  सरस्वती क्रीडा स्थल पहुचे  गाव के लोगो ने उनका  जोरदार स्वागत किया |  गाव की  महिलाओ ने अन्ना की  आरती की और तिलक लगाया | वही गाव के  मुखिया ने उन्हें माला पहनाकर अभिवादन  किया | इस   मौके पर अन्ना ने  गाँधी और अपनी   माँ  लक्ष्मी को फूल अर्पित किये   |
  
झूठे  है पी. चिदम्बरम  

  अन्ना  हजारे   ने कहा की पी. चिदम्बरम  झूठे  है | उनकी भावना ठीक नही  लगती है |  पी. चिदम्बरम ने  आन्दोलन में     अड़चन   डाले की  कोशिश की |  सरकार पर बोलते  हुए अन्ना ने कहा की संसद में बैठे    आधे से जादा लोग धोखा  धडी  दिल में   रखते  है | हमें सरकार को जगाना पड़ेगा |

गोरे गए काले आये
 अन्ना ने कहा की हमारे देश से गोरे    चले  गए है पर उसके जगह      काले  लोग  आ गए है | आज  आदमी को अपना जीवन जीना मुस्किल हो  गया है | देश में भ्रस्टाचार  बुरी  तरह से फैला हुआ है | इसे ख़त्म करना होगा |

   युवा जगा देश जागा 
          अन्ना ने कहा बहुत  समय से मै इस युवा को जागा रहा  था | अब  जाकर के जागा  है |    युवा जगा है देश जागा   है | आज  युवाओ से  गुजारिश है की  वे इस  लौ  को बुझाने न  दे | अभी भ्रस्टाचार  ख़त्म नही हुआ है | इसे खत्म करने  में   १० से 12 साल लग जायेगे | तब तक के लिए यह लौ जला कर रखनी होगी |
         रामलीला  मैदान के बाद अन्ना हजारे  लोगो को पहली बार  सम्बोधित कर रहे थे   |

                                                                                                   मानेन्द्र कुमार भारद्वाज 

No comments:

Post a Comment