Sunday, September 25, 2011

नेपाल के विमान हादसे में मरे 19 लोगो में 10 भारतीय शामिल


नेपाल की राजधानी काठमांडू के पास   रविवार की सुबह 'बीचक्राफ्ट' [बीएचए 103] निजी कंपनी बुद्धा एयरलाइन विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालो में 10 भारतीयों नागरिक के अलावा  दो अमेरिकी और एक जापानी नागरिक शामिल हैं। 13 विदेशियों के अलावा विमान में चालक दल के तीन सदस्य तथा तीन नेपाली नागरिक भी सवार थे।
              पर्यटक वर्ष 2011 मना रहे नेपाल को रविवार का दिन खासा बुरा साबित  हुआ |  उत्तरी नेपाल के माउंट एवेस्ट क्षेत्र में गया विमान काठमांडू लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विमान ने सुबह लगभग सात बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी और आधा घंटा बाद इसका सम्पर्क टूट गया। जो सुबह करीब 7.30 बजे ललितपुर जिले के कोटडांडा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।विमान के टुकड़े ललितपुर जिले के कोटडांडा वन क्षेत्र में पाया गया । मरने वालों में से आठ व्यक्ति दक्षिण भारत के दो परिवारों से हैं। इनके अलावा एक भारतीय दंपत्ति की मौत हो गई हैं। 
दुर्घटना में मारे गए भारतीयों की पहचान पंकज मेहता और उनकी पत्नी छाया और आठ लोग तमिलनाडु के थे जिनकी पहचान एम वी मारथचलम, एम मनिमारन, वी एम कनाकसबेसन, ए के कृष्णन, आर एम मिनाक्षी सनसारम, के थियागराजन, टी धानसेकरन और काटूस महालिंगम के रूप में हुई है | हादसे में मारे गए भारतीय दम्पत्ति की शिनाख्त पंकज और छाया मेहता के रूप में की गई है। दुर्घटना में मारे गए दो अमेरिकी लोगों की पहचान एंड्रयू वडे और नटालिए नेल्सन के रूप में हुई है जबकि जापानी नागरिक का नाम उजिमा तोशिनोरी है।
                 नेपाल के उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री विजय कुमार गछादर ने यहां हवाईअड्डे का दौरा किया ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके। सीएएएन के पूर्व महानिदेशक जाजेशराज डाली की अध्ययक्षता में नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल बनाया है। 

मानेन्द्र कुमार भारद्वाज 

No comments:

Post a Comment