जब भी तुम्हे अपना बनाने की बात किया करता था |
तुम तो अक्सर मुझे भुला दिया करती थी |
खुद ही मुझे बेवफा कहा करती थी |
मेरा कसूर केवल इतना था कि ,
जिन्दगी के हर एक मोड़ पर तुमे याद करता था |
तुमे अपना बनाने की बात करता था |
तुम्हे तो याद होगा , जब गलियों में रात हुआ करती थी |
तब हमारी अँधेरे में मुलाकात हुआ करती थी |
तब तो तुम्हे अमावश की रात भी अच्छी लगाती थी |
मेरे कही हुई हर बात अच्छी लगाती थी |
फिर ऐसा क्या हुआ जो दूर हो गई|
आखिर इतना क्यों मजबूर हो गई |
अब तो मै तेरी हर एक छुवन को याद करता हु |
तनहाइयो में अक्सर तुम से बात करता हु |
तेरी गर्म सासों में जब मैंने अपनी सासों को समाया था |
उस समय हम ने एक दुसरे में जहा को पाया था |
चादनी रातो में हजारो वादे किया करते थे |
एक दुसरे का साथ निभाने की कसमे खाया करते थे |
फिर ऐसा क्या हुआ जो दूर हो गई |
आखिर इतना क्यों मजबूर हो गई |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज

No comments:
Post a Comment