Wednesday, August 31, 2011

टी-२० में इंग्लैंड से हारे धोनी के धुरन्धर

   जेएनएन: इग्लैंड के खिलाडियों के शानदार बल्लेबाजी से   एकमात्र टी-२० मैच भारत हर गई | भारत के १६५ रन का पीछा करने उतारी इग्लैंड की टीम ने ४ विकेट के नकसान पर ३ गेद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया | इग्लैंड की  तरफ से इयान मोर्गन ने ४९ पीटरसन ने ३३ रवि  बोपारा ने ३१ और सुमित  पटेल ने २१ रन का योगदान दिया | इंग्लैंड के डर्नबाक ने 3.४ ओवर में २२ रन देकर चार और ब्राड ने दो रवि बोपारा , स्वान  , ब्रेसनन  ने   एक - एक विकेट चटकाए।                       
    _          टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतारी भारतीय टीम की शुरुवात अच्छी रही | सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (१०) और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़कर बड़े स्कोर की उम्मीद बंधाई। लेकिन पटेल पांचवें ओवर में १२ गेंद खेलने के बाद जेड डर्नबाक का शिकार बने।  टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना ने १९  गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से ३३ रन बनाकर सबको आकर्षित किया। भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (३१ रन, २१ गेंद, ३ छक्का) ने आज टी-२० क्रिकेट में अपना आगाज किया जो उनका अंतिम टी-२० मैच भी होगा। द्रविड़ और रहाणे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए ४२ गेंद में ६५ रन की साझेदारी निभाई जो भारतीय पारी की सबसे बड़ी भागीदारी भी रही।
   -  द्रविड़ ने बाएं हाथ के स्पिनर समित पटेल की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया। लेकिन वह १२वें ओवर में कामचलाऊ गेंदबाज रवि बोपारा की गेंद पर एक्सट्रा कवर में कैच देकर आउट हुए। भारतीय टीम हालांकि ने तब तक १०० रन का आंकड़ा पार कर लिया था। द्रविड़ के पवेलियन लौटने के बाद ब्राड ने लगातार गेंदों पर रहाणे (६१)और कोहली (४) के विकेट हासिल किए। रहाणे ने शार्ट गेंद को उठा दिया जो थर्ड मैन पर खड़े डर्नबाक के हाथों में समा गई जबकि कोहली का कैच विकेटकीपर क्रीसवेटर ने लिया। रोहित शर्मा (१) ग्रीम स्वान की गेंद पर स्टंप आउट हुए जिससे टीम का स्कोर १४ ओवर में पांच विकेट पर ११७ रन हो गया। रैना ने इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए ब्राड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जमाया। इसके बाद उन्होंने ब्रेसनन के ओवर में आनसाइड पर लगातार दो छक्के जड़े। इसके  बाद भारत ने फिर जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। कप्तान धौनी आठ और आर अश्विन चार रन बनाकर आउट हुए। १६२ रन पर अश्विन और रैना का विकेट गिरा। तीन रन जोड़ने के बाद प्रवीण कुमार और मुनफ पटेल (०) के पवेलियन लौटने से भारतीय पारी का अंत हुआ।

Tuesday, August 30, 2011

राजीव गाँधी के हत्यारों की सजा टली


 ९ सितम्बर को भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव  गाँधी के  हत्यारों  को दी  जाने  वाली फासी की सजा  टल गई  है |  गौरतलब है की २१ मई १९९१ को लिट्ट ने तमिलनाडु के श्री पेरंबदूर में राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। राजीव गाँधी के  हत्या   के  आरोप  में तीन व्यक्तियों   मुरुगन, सनथन और पेरारिवलन को पकड़ कर मद्रास उच्च  न्यायालय  में याचिका दायर कर ली    गई थी | जिसका फैसला ११ साल बाद हुआ था | जिसमे तीनो हत्यारों को ९  सितम्बर को फासी की सजा दी जाने वाली थी लेकिन मद्रास उच्च न्यायालय ने फांसी पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार से फांसी की सजा में देरी का कारण बताने को कहा है। अदालत ने केंद्र को ८ हफ्ते में हलफनामा दाखिल कर जवाब देने के लिए कहा है।  ऐसे में ८  हफ्तों के लिए तीनो आरोपियों की सजा टल गई है |   
                                                                  
                                                                                 मानेन्द्र कुमार भारद्वाज

Monday, August 29, 2011

बॉडीगार्ड के रिलीज पर नही होंगे सलमान खान


बॉडीगार्ड   के  मसहूर अभिनेता सलमान खान  अपनी   31 अगस्त को रिलीज होने   वाली फिल्म बॉडीगाड पर नही रहेंगे  | दरअसल बात ये है की सलमान खान के जबड़े में दर्द हो रहा था | जिसे इलाज  करने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन अमेरिका में आये आइरीन  बाड के कारण नही जा रहे थे  लेकिन पिछली रात वह   जबड़े के इलाज के लिए चले गए | सलमान  खान  का  ऐसे   समय  में    घर   से  भर  जाना जब   ईद  के मौके  पर  जब  उनके     घर  के बहार  हजारो  में लोग  सडको  पर उनकी  एक  झलक      पाने  के लिए एकत्रित   होते  है |  इलाज  के   बाद सलमान  को  हो  सकता  है  2 से  3 सप्ताह  तक    खान  को      आराम  करना  पड़े |  ऐसे में सलमान का गणेश   चतुरदशी  पर आना  मुश्किल  दिख  रहा है | जो सलमान खान के फैन के लिए अच्छी बात नही है |

                                                                                            मानेन्द्र  कुमार भारद्वाज

Friday, August 26, 2011

राहुल के आवास पर प्रदर्शनकरियो ने किया धरना प्रदर्शन

       राहुल गाधी का लोक सभा में जन लोकपाल पर किये गये बयांन  की वैयक्तिक फैसलों से लोक तांत्रिक प्रक्रियाओ कमजोर नही किया जाना  चाहिए | इससे सही परिपाटी नही बन सकती है | भ्रष्टाचार को खत्म करना  जरुरी  है पर क्या जन  लोकपाल से भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है | जन लोकपाल की लोकपाल सवैधानिक संस्था बनाये जाय सिर्फ लोकपाल  बिल  काफी नही है | राहुल के इस सम्बोधन के कुछ  घंटो के बाद ही अन्ना हजारे के समर्थको ने राहुल के तुगलक लेन आवास पर के बाहर शाम चार बजे के करीब प्रदर्शन करने लगे | इन प्रदर्शनकरियो को आवास से  हटाने के लिए पुलिस को काफी मसकद करनी पड़ी | इन्हें हटाने के लिए पुलिस  ने बस भर कर लोगो को दूर लेजाकर   छोड़ा |
  राहुल के घर प्रदर्शनकरियो  को मिला समोसे और कोलल्ड्रिंक 
  गाधीवादी  तरीके से अन्ना  हजारे के चल रहे आन्दोलन को राहुल  गाधी ने अपने आवास पर विरोध करने पर गाधी वादी  तरीके से ही  मनाने की कोशिश   की | राहुल  ने घर के बहार कर रहे प्रदर्शनकरियो को   समोसे और कोलल्ड्रिंक भिजवाए | पिछले कई दिनों से देश के राजनेताओ के घरो पर जन लोकपाल पर  समर्थन के लिए प्रदर्शनकरियो का प्रदर्शन चल रहा है |      

                                                                               मानेन्द्र कुमार भारद्वाज इलाहाबाद

राजनेताओ के कितने चहरे - किरण बेदी

     रामलीला   मैदान  में  11 दिनों से चल  रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन  को   अन्ना हजारे की प्रमुख सहयोगी किरण बेदी ने लोगो से आवाहन किया है कि कल लोग अपने टीवी सेट पर मनोरंजक चैनल न देख   कर लोक सभा और न्यूज़ चैनल देखे  ताकि लोगो को पता चले की जिस  व्यक्ति को लोगो ने अपना प्रतिनिधि चुन कर भेजा है उन्होंने अपने चहरे पर कितने नकाब लगा रखे है |
     राजनेताओ के कितने चहरे
      रामलीला मैदान में समर्थकों को संबोधित करते हुए बेदी ने कहा कि कल जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान में समर्थन करने आयेंगे  वे  अपने गर  वालो से यह कह कर के  आयेंगे की कल वे मनोरंजन के चैनल न देखकर  न्यूज़ व लोक सभा चैनल देखे ताकि  उन्हें भी पता चले की राज नेताओ के कितने मुखौटे होते है | नेताओ पर बरसते  हुए  बेदी ने कहा की ये  नेता  चेहरा देख कर बात करते  है |  आप से कुछ और हमसे कुछ और लोक सभा में कुछ और ही बोलते है | कल का  दिन बहुत  अहम् दिन है | जो लोग यहा आयेंगे उन्हें हम तो जानकारी  देंगे ही  लेकिन जो घरो  पर रहेंगे वे न्यूज़ व लोक सभा चैनल देखे |

                                                                                                             मानेन्द्र  कुमार भारद्वाज इलाहाबाद

गौतम गंभीर का टी-२० और वनडे मैच में खेलना हुआ सस्पेंस

भारत  के ओपनर बल्लेबाज   गौतम गंभीर को टेस्ट  मैच के दौरान लगे सिर में  चोट के कारण टी-२० और वनडे मैच में खेल पाएंगे या नही यह सस्पेंस बना हुआ है | डाक्टरों की माने तो गंभीर को टीवी देखने में भी परेशानी हो रही है |  ऐसे   में 31 अगस्त को होने वाले टी-२० मैच में क्या  गंभीर खेल पाएंगे  यह प्रश्न बना हुआ है | अगर ऐसे  में गंभीर की चोट  ठीक  नही  हुई तो गंभीर ३ सितम्बर  को  होने वाले वनडे मैच में भी खेलने से महरूम रह जायेंगे | सहवाग का  पहले  से ही  वनडे मैच में नाम नही  होना  और  गंभीर का चोटिल होना इंडियन  टीम को काफी मुश्किल में डाल  दिया है | ऐसे  में इंडियन  टीम में ओपनिग की कमान किसे दी जाएगी  ये भी सस्पेंस बना हुआ है | 
                                                                              मानेन्द्र कुमार भारद्वाज  इलाहाबाद