Monday, October 31, 2011

सितम्बर से अक्टूबर महीने तक की दस बड़ी खबरे 
  1. जन लोकपाल के मुद्दे पर अन्ना हजारे का अनशन 
  2. भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना की मुहिम के बाद अन्ना टीम सरकारी तंत्र के निशाने पर 
  3. नरेन्द्र मोदी ने रखा सद्भावना उपवास 
  4. इंग्लैंड में भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में हुई पराजय 
  5. दिल्ली हाई कोर्ट के बहार हुआ धमाका 
  6. टूजी की आंच मनमोहन तक 
  7. नोट के बदले वोट कांड  में अमर सिंह को जेल 
  8. लालकृष्ण आडवाणी ने शुरू की जनचेतना यात्रा रथ 
  9. लीबिया के तानाशाह मुअम्मार अल गद्दाफी का हुआ अंत 
  10. भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम को भारतीय टीम ने 5-0 से पराजित किया

फॉर्मूला वन रेस पर बरसे मंत्री मणिशंकर अय्यर


देश की पहली फॉर्मूला वन रेस खत्‍म होने के बाद सोमवार को पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री मणिशंकर अय्यर ने फार्मूला वन रेस  पर जम कर बरसते हुए कहा कि एफ वन को तो बेवजह प्राथमिकता दी जा रही है। यह हमारी आर्थिक ताकत का अश्लील प्रदर्शन है। पता नहीं हम किस तरह की संस्कृति को प्रोत्साहित करने में लगे हुए हैं।

 मणिशंकर अय्यर ने  उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती पर बोलते हुए कहा कि यह ट्रैक किसानों से अधिगृहीत जमीन पर बनाया गया है और अधिग्रहण भी औने पौने दामों पर किया गया है। इसके बावजूद एफ वन के आयोजक चाहते हैं कि उन्हें इसके प्रचार प्रसार के लिए कर में पूरी छूट दे दी जाए। यह कहीं से जायज नहीं है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में फार्मूला-वन रेस के आयोजन को हरी झंडी दी थी | 

मणिशंकर अय्यर ने फॉर्मूला वन रेस पर खर्च किये गए पैसे पर बोलते हुए कहा कि आप कहीं भी पैसा लगा दें, आमदनी तो हो ही जाएगी। फिर मुझे यह समझ हीं आता है कि एफ वन में पैसा लगाने से की कैसे हम बेहतर परिणाम पा सकते है। 

देश के हालत पर बोलते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत जैसे बेहद गरीब देश में सिंचाई, साफ सफाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में बडे पैमाने पर निवेश करने की जरूरत है तो फिर अर्थशास्त्र को खेल के घालमेल से क्यों दिग्भ्रमित करने की कोशिश हो रही है। ऐसी ही कोशिशों ने यूनान को पहले ही कर्ज के बोझ तले डाल दिया है।



फिलीपींस की राजधानी मनीला में पैदा हुआ दुनिया का 7 अरबवां बच्चा

दुनिया में सात अरबवां बच्चा  हिन्दुस्तान में पैदा होगा यह खबर उस समय बदल गयी जब  यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनपीएफ) की वेबसाइट पर दी गयी कि दुनिया का 7 अरबवें बच्चे ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में जन्म ले लिया है। 

इससे पहले खबर आ रही थी कि उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर को दुनिया के सात अरबवां बच्चा पैदा होगा।  इस बच्चे के जन्म के पहले  दुनिया की आबादी वर्ष 1804  में 100  करोड़ थी | जो 123 साल के बाद वर्ष 1927 में दुनिया की जनसँख्या 100 करोड़ बढकर 200 करोड़ हो गई | वही जनसँख्या वर्ष 1927 की अपेछा केवल 32  साल में जनसख्या 100 करोड़ बढकर वर्ष 1959 में 300 करोड़ तक पहुच गई | जनसँख्या में लगातार हो रही तेजी के साथ बढ़ोतरी ने वर्ष 1987 में जनसँख्या 500 करोड़ , वर्ष 1999 में 600 करोड़ और वर्ष 2011 तक 700 करोड़ तक पहुच गई है | 

31 अक्टूबर को सात अरबवें बच्चे के जन्म लेने से पहले जारी 126 पेज की द स्टेट ऑफ वर्ल्‍ड पॉपुलेशन 2011 रिपोर्ट में यूनाइटेड नेशन पॉपुलेशन फंड (यूएनएफपीए) ने चेताया है कि भविष्य में दुनिया की बढ़ती जनसंख्या गरीबी को कम करना और पर्यावरण की सुरक्षा एक चुनौती होगी। दुनिया में हर सेकंड पांच बच्‍चों का जन्‍म होता है और दो व्‍यक्ति की मौत होती है।

 इंडिया हल्ला बोल 

Saturday, October 29, 2011

टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने दी भारत को मात

5-0 से वनडे सीरीज गवा चुकी इंग्लैंड टीम ने आखिर कर ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे एक मात्र टी-20 मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। भारत द्वारा दिए 121 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 8 गेंदें शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
   
इंग्लैंड टीम के टी-20 मैच में स्टीव फिन ( 22 रन देकर 3 विकेट ) के शानदार गेदबाजी और केविन पीटरसन के दमदार बल्लेबजी के बदौलत इंग्लैंड ने  भारत द्वारा दिए 121 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया | पीटरसन ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन की पारी खेली।

भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबजी  जरने का फैसला जल्द ही बुरा साबित हुआ जब मैच के पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले स्टीव फिन की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद साढ़े तीन साल बाद टीम में वापसी कर रहे रोबिन उथप्पा महज 1 रन बनाकर टिम ब्रेसनन का शिकार बने बैठे । 

भारत की तरफ से सुरेश रैना (39 रन) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (21 रन) की उपयोगी पारी खेली | जब की अन्य खिलाडियों ने अपने प्रदर्शन से सबको निरास किया | विराट कोहली - 15 रन, मनोज तिवारी - 15 रन, यूसुफ पठान - 10 रन, अश्विन के  नाबाद 17 रन के बदौलत भारतीय पारी ने  120 रन बनाये |

भारत ने बल्लेबाजी के अलावा गेदबाजी से भी सबको निरास किया | भारत की तरफ से यूसुफ पठान - 34 रन देकर 1 विकेट, रवींद्र जडेजा - 9 रन देकर 1 विकेट, विराट कोहली - 13 रन देकर 1 विकेट, सुरेश रैना - 9 रन देकर 1 विकेट लिए |
  
इंग्लैंड की तरफ से  शानदार प्रदर्शन के लिए ड्यूअल परफॉर्मर ऑफ द मैच - समित पटेल  और मैन ऑफ द मैच - केविन पीटरसन को दिया गया |


 मानेन्द्र कुमार भारद्वाज 

Monday, October 24, 2011

चंडाल चौकड़ी के बेनकाब के बाद कांग्रेस फिर से अपने पहले रूप में आ जाएगी - अन्ना हजारे


अन्ना हजारे ने अपने ताजा ब्लॉग में खुद और अपनी टीम पर हो रहे हमले के बारे में केंद्र सरकार की 'चंडाल चौकड़ी' को जिम्मेदार ठहराया है। अन्ना हजारे ने बाबा रामदेव पर हुए लाठीचार्ज तक के लिए इसी चंडाल चौकडी़ को जिम्मेदार ठहराया है। 

एक के बाद एक जिस तरह से अन्ना टीम और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोल  रहेलोगो पर जो हमले हुए है, उसके लिए अन्ना ने केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी में शामिल अन्य नेताओं तो क्लीन चिट देते हए कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के सभी मंत्रियों को दोषी नहीं मानता और न ही पूरी  सरकार को दोषी ठहराता हूं। सरकार में भी कुछ समर्पित और ईमानदार लोग हैं लेकिन वो इस चंडाल चौकड़ी के कारण अपनी आवाज नहीं उठा सकते। 

 अन्ना ने अपनी टीम से इन लोगों के आरोपों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि चंडाल चौकड़ी द्वारा बार-बार लगाए जा रहे आरोपों का जवाब न दे। लोग इतने समझदार हैं कि सच को पहचान सकें। इसलिए उनके सभी प्रयास अपने आप बेकार हो जाएंगे |

अन्ना ने अपने ब्लॉग में यह भी कहा कि जल्द ही यह चंडाल चौकड़ी बेनकाब हो जाएगी और कांग्रेस फिर से अपने पहले रूप में आ जाएगी। अन्ना हजारे ने अपने ब्लॉग में कहीं भी इस चंडाल चौकड़ी के नामों का खुलासा नहीं किया। 


Sunday, October 23, 2011

भारत ने इंग्लैंड को चौथे वनडे में हराया


पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया। विराट कोहली और सुरेश रैना की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 221 रन के लक्ष्य को 40.1 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 4-0 से आगे हो गई।

पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान एलिस्टर कुक के रूप में उसे पहला झटका लगा। कुक को आर. अश्विन ने पवेलियन भेजा दिया। इसके बाद प्रवीण कुमार ने कीसवेटर को भी आउट कर दिया। कीसवेटर ने 29 रन बनाए। पीटरसन और ट्रॉट के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई |  ट्रॉट 39  ने  रन और  पीटरसन ने 41  रन बनाकर पवेलियन लौटे गए | इसके  बाद  इंग्लैंड टीम  के  खिलाडियों  का विकेट गिरना शुरू हुआ जो फिर नहीं रुका और इंग्लैंड की पूरी टीम 46.1 ओवरों में 220 रन बनाकर ढेर हो गई।  भारत की और से आर.अश्विन और अपना पहला मैच खेल रहे वरुण आरोन ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए जबकि रवींद्र जडेजा को 2, प्रवीण कुमार और विनय कुमार को 1-1 विकेट मिला।

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पार्थिव पटेल के रूप में पहला झटका लगा। पटेल 8 रन बनाकर स्टीव फिन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद गौतम गंभीर भी कुछ खास नहीं कर सके और 1 रन बनाकर फिन की ही गेंद पर बोल्ड हो गए। गंभीर के बाद रहाणे भी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन कोहली और रैना ने सूझ बुझ से खेलते हुए अपना -अपना अर्धशतक लगाये जहा रैना 80  रन बनाकर फिन का शिकार हुए वही कोहली ने धोनी का साथ देते हुए नाबाद 86  रन बनाये धोनी ने टीम के लिए नाबाद 15  रन का योगदान दिया  और टीम इंडिया ने 40.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 223 रन का लक्ष हासिल कर लिया |



इंडिया हल्ला बोल
 

Saturday, October 22, 2011

कोर्ट ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में ए राजा समेत 17 आरोपियों पर तय किए आरोप


शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पूर्व संचार मंत्री ए राजा और डीएमके सांसद कनिमोझी समेत सभी 17 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए । अदालत को इस मामले में सभी 17 आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया सुबूत मिले। कोर्ट ने ए राजा पर धारा 409 लगाई है। इस धारा के तहत कम से कम 10 साल की सजा और अधिकतम उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।


  देश में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माने जा रहे 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में राजा के अलावा उनके पूर्व निजी सचिव आर.के. चंदोलिया और पूर्व टेलीकॉम सचिव सिद्धार्थ बेहुरा पर भी धारा 409 के तहत अरोप लगाए गए हैं। डीएमके सुप्रीमो करुणानिधि की बेटी कनिमोझी के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत आरोप तय किए गए हैं। उनके खिलाफ धारा 409 के तहत आरोप नहीं लगा है।  लेकिन अगर कनिमोझी को दोषी पाया गया तो उन्हें कम से कम पांच साल की सज़ा हो सकती है।  शाहिद बलवा के खिलाफ आईपीसी की धारा 192 के तहत भी मुकदमा चलेगा। आरोपी अदालत के इस फैसले के साथ ही जमानत के लिए अपील कर सकते हैं।

अदालत ने इस मामले में दूरसंचार कंपनियों रिलायंस टेलीकाम, स्वान टेलीकाम और युनिटेक वायरलेस पर आपराधिक षडयंत्र रचने और उसमें सहायक होने का आरोप तय किया।  अदालत को रिलायंस एडीएजी के तीन शीर्ष अधिकारियों गौतम दोषी, सुरेंद्र पिपारा और हरि नायर के खिलाफ धोखाधड़ी एवं आपराधिक कृत्य में सहायक होने के प्रथम दृष्टया प्रमाण मिले हैं। कोर्ट ने जो आरोप तय किए हैं वे साबित हो जाते हैं तो दोषियों को कम से कम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद की सजा हो सकती है।

इससे पहले अदालत ने 14 अक्टूबर को सीबीआई और आरोपियों की तरफ से की गई प्रतिदिन की बहस को सुनने के बाद अपने आदेश को सुरक्षित रख लिया था। सीबाआई ने दो अप्रैल को दाखिल किए गए अपने पहले आरोप पत्र में राजा और अन्य पर अयोग्य आपरेटरों को स्पेक्ट्रम आवंटित करने से सरकारी खजाने को 30,984 करोड़ का नुकसान करने  का आरोप लगाया था |


मानेन्द्र  कुमार भारद्वाज


Thursday, October 20, 2011

भारत ने सीरीज पर 3 - 0 से किया कब्जा

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा कर सीरीज में 3 -0 की बढ़त के साथ सीरीज को अपने नाम कर लिया है | मैच में शानदार 91 रन की पारी खेलने के लिए रहाणे को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

 टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई  इंग्लैंड की शुरवात अच्छी नहीं रही | उसका  पहला  विकेट कप्तान कुक के रूप में गिरा | जिन्होंने केवल 3  रन ही बनाये और भारतीय गेदबाज विनय कुमार का शिकार बन बैठे | इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा नाबाद 98 रन ट्रॉट ने बनाए जबकि समित पटेल ने नाबाद 70 रन का बहुमूल्य योगदान दिया | इसके अलावा रवि बोपरा 24 रन बनाये जिसका विकेट प्रवीण कुमार कुमार ने लिया | वहीं, केविन पीटरसन ने भी अपने करियर का 23वां अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम के लिए 64 रन का योगदान दिया जो बाद में जडेजा के शिकार बनगए | कीजवेटर 36 रन बनाकर विराट कोहली के शिकार बने । इस तरह इंग्लैंड की पूरी टीम 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए।

 299  रन का पीछा करने उतारी भारतीय टीम की शुरुवात काफी अच्छी रही | पार्थिव पटेल और रहाणे ने पहले  विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की | पार्थिव पटेल 38 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। गौतम गंभीर ने भी 58 रन की पारी खेली और दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। रहाणे और गंभीर ने दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी निभाई। रहाणे भी 91 रन की पारी खेल कर अपना विकेट गंवाया। रैना(0) के रूप में भारत ने अपना चौथा विकेट खोया। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया और 49.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए।
इसी जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 3 - 0  की अजेय बढ़त बना  ली  है |

इंडिया हल्ला बोल     

पहले ‘टोपी’और अब ‘काफा’ लेने से नरेंद्र मोदी का इनकार

गुरुवार को नवसारी में 'सद्भावना मिशन' के तहत उपवास कर रहे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधि के हाथों ‘काफा’ लेने से इनकार कर दिया। जहा मोदी ने अन्य  समुदाय के लोगों की ओर से लाये शॉल तो ले लिया वही मुस्लिम समुदाय के व्‍यक्ति की ओर से ‘काफा’ (एक तरह का शॉल) लेने से मना कर दिया।  
नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले जब अहमदाबाद में 'सद्भावना मिशन' की शुरुआत की थी तो  उस समय उन्होंने एक इमाम ने उन्हें ‘टोपी’ पहने की कोशिश की थी, जिसे उन्होंने पहनने से मना कर दिया था, लेकिन  उन्होंने  मौलाना से  शॉल ग्रहण  किया था | जिसके बाद इमाम ने काफी हो हल्‍ला मचाया और कहा कि मोदी ने उसके धर्म का अपमान किया है। जिसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने भाजापा पर निशाना साधते हुए सिर्फ वोट बैंक की राजनीति बताया |

ऐसे में एक बार  फिर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि के हाथों ‘काफा’ लेने से इनकार कर देना नरेंद्र मोदी को कितना सही साबित होगा या गलत | ये तो आगामी होने वाले चुनाव में पता चलेगा |


इंडिया हल्ला बोल 

लीबिया के तानाशाह मुअम्मार अल गद्दाफी का हुआ अंत


खबरों के मुताबिक विद्रोहियों ने लीबिया के तानाशाह मुअम्मार अल गद्दाफी को गुरुवार को मार गिराया  | जिसके बाद लीबिया में जश्न शुरू हो गया है। खबर ये भी है कि गद्दाफी के साथ लीबिया सेना के आर्मी चीफ की भी मौत हो गई। 

सूत्रों के मुताबिक सिर्त पर कब्जा पाने की लड़ाई के दौरान कर्नल गद्दाफ़ी और विद्रोहियों का सामना हुआ उस समय गद्दाफी ने कहा कि मुझे गोली मत मारो लेकिन विद्रोहियों ने गद्दाफी को पहले पैर में गोली मारी जिसके बाद वो घायल हो गया । इसके बाद जब गद्दाफी भागने की कोशिश कर रहा था तब विद्रोहियों ने गद्दाफी के सिर में गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। गद्दाफी के मौत के बाद उसके जन्म स्थान सिर्त पर विद्रोहियों ने  क़ब्ज़ा कर लिया है। 

कर्नल ग़द्दाफ़ी साल 1969 से फरवरी 2011 तक लीबिया में सत्ता में था ।दरसल लीबिया की जनता गद्दाफी के जुल्म भरे शासन से तंग आ कर विद्रोह का रास्ता चुना था  |

गद्दाफी  खुबसुरत  महिलाओ के साथ  करता था बलात्कार  
गद्दाफी  खुबसुरत  महिलाओ के साथ  बलात्कार करता था | जो उसका विरोध करता उसके परिवार वालो को मार देता  | बाद में  इन  खुबसूरत महिलाओ अपना अंगरक्षक बना  लेता था |  इसका खुलासा गद्दाफी कि सबसे खुबसूरत अंगरक्षिका  नसरीन ने किया था  | गद्दाफी महिला कमांडो को भी  लड़ने के लिए मजबूर करता | ऐसा न करने को जो मना करती उसे विद्रोहियों की तरह सजा देने की  धमकी देता था | हम आप को बता दे की इसका खुलासा  विद्रोहियों के  हमले के दौरान पकड़ी गई गद्दाफी कि सबसे खुबसूरत अंगरक्षिका  नसरीन ने किया  था | नसरीन गद्दाफी से छुटकारा  पाने के लिए तीन  मंजीले  के इमारत से कूद गई जिसे विद्रोहियों ने पकड़ लिया विद्रोही इसे क़ानूनी सजा देना चाहते थे | जिसके कारण उसे इलाज के लिए एक  अस्पताल में  भारती करा दिया |   इलाज  के दौरान उसने जो खुलासे किये उससे सबकी रूह काप गई |   जिसके कारण उसकी सजा  माफ़ कर दी गई | 
हैवान कमांडर 
 गद्दाफी    की  तरह की उसके कमांडर भी हैवान थे | गद्दाफी की एक कमांडर नसरीन ने ये खुलासा  किया था कि गद्दाफी के कमांडर काफी हैवानियत से भरे हुए थे | ये रास्ते में मिलाने वाली महिलाओ के साथ बलात्कार  करते थे |  बच्चो के मिलाने पर उन्हें टैंको पर बिठा देते थे | यही नहीं सीनियर कमांडर महिला  कमांडो के साथ बलात्कार  करते थे | 
गद्दाफी का जनता पर बढ़ाते जुल्म को देख कर लीबिया की जनता ने गद्दाफी के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया | विद्रोहियों ने गद्दाफी  के तमाम ठिकानो पर कब्ज़ा कर लिया था | जिसके बाद गद्दाफी लीबिया के सिर्त में शरण लिया हुआ था | जिसे विद्रोहियों ने गुरुवार को सिर्त में सैनिक कार्यवाही कर के कब्ज़ा कर लिया और लीबिया के तानाशाह मुअम्मार अल गद्दाफी को गुरुवार को मार गिराया  |
इंडिया हल्ला बोल 

Tuesday, October 18, 2011

जालौन के जितेंद्र पाठक ने फेका अरविंद केजरीवाल पर चप्पल


उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के झूलेलाल पार्क में सभा करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल पर जालौन से आए एक व्यक्ति ने चप्पल फेका  | अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए लखनऊ आये थे |

 अरविंद केजरीवाल कार से  उतर कर जैसे ही कुछ दूर चले ही थे कि जितेंद्र पाठक नाम के युवक ने उनपर चप्पल फेका जो  कि केजरीवाल से कुछ दूर पर गिरी  | मौके पर उपस्थित  लोगो ने उस व्यक्ति को पकड़ कर की पिटाई भी की लेकिन मौके पर पहुच  कर पुलिस ने आरोपी को लोगो की पकड़ से छुड़ाकर पास के एक मंदिर में बंद कर  दिया। पुलिस ने कहा वह व्यक्ति से हमले की वजह पूछ  रही  है  | अगर  अरविंद केजरीवाल आरोपी के खिलाफ  केस दर्ज करने  के लिए कहेंगे तो हम वह भी  करेंगे |

अरविंद केजरीवाल को जूता मारने वाले जितेंद्र पाठक नाम के युवक का कहना है कि उसने अरविंद को जूता इसलिए मारा क्योंकि वो देश की जनता को बरगला रहे हैं। जितेंद्र का यह भी कहना है कि अरविंद केजरीवाल  कांग्रेस के खिलाफ ही क्यों बोल रहे हैं| वह भ्रष्टाचार  के खिलाफ क्यों नहीं  बोलते   | 

वहीं  भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले व्यक्ति के विचार कांग्रेस से मेल खाते हैं।

वहीं किरण बेदी ने कहा कि अरविंद पर हमला करने वाले व्यक्ति की सोच ही खराब है। अरविंद देश को बरगला नहीं रहे हैं बल्कि वो तो देश को सही दिशा की ओर ले जा रहे हैं। वो ऐसा कानून बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगा।

वहीं अरविंद के सहयोगी संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमला करने वाले युवक को माफ कर दिया है। अरविंद ने यह भी कहा है कि इस युवक को छोड़ दिया जाए और उसके साथ दुर्व्यवहार न हो।

गौरतलब है कि  कुछ दिनों  पहले अन्ना के सहयोगी प्रशांत भूषण  इंद्र वर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा और विष्णु गुप्ता नाम के तीन व्यक्तियों ने हमला कर दिया था। जिसके   पश्चात  अन्ना के समर्थकों को भी हमलावरों ने अपना शिकार बनाया था।



मानेन्द्र कुमार भारद्वाज 

Monday, October 17, 2011

विराट के शतकीय पारी से इग्लैंड हुआ परास्त

फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज के दुसरे मैच में विराट कोहली के नाबाद शतक और गौतम गंभीर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंद डाला। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे हो गई।

टास जीत कर पहले बल्लेबजी करने उतरी एलिस्टर कुक की टीम कुछ खास नहीं कर सकी | उसके पहले दो बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जहा प्रवीण कुमार ने कप्तान एलिस्टर कुक को रवींद्र जडेजा के हाथो  कैच करवाकर पवेलियन भेजवाया वही विनय कुमार ने कीसवेटर को दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया।
 
पारी को संभालने आये पीटरसन और जोनाथन ट्रॉट ने थोड़ी देर इंग्लैंड की पारी संभाले रखी, लेकिन ट्रॉट अधिक देर तक नहीं टिक सके और 34 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद बोपरा ने भी पीटरसन का अच्छा साथ दिया और चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। लेकिन फिर बोपरा पवेलियन लौट गए।
 
इंग्लैंड की तरफ से पीटरसन 46,समित पटेल 42,बेयरस्टो 35 और बोपारा 36 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से विनय कुमार को 4,उमेश यादव को 2 और प्रवीण,जडेजा व आर.अश्विन को 1-1 विकेट मिले हैं।इंग्लैंड की पूरी टीम 48.2 ओवर में 237 रन ही बना पाई। 

इंग्लैंड टीम के द्वारा दिए गए लक्ष्य का पिक्षा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुवात भी कुछ खास नहीं रही | पारी की शुरुवात करने आये प्रारम्भिक  बल्लेबाज  रहाने  ने 14  रन का योगदान दिया वही पटेल ने केवल 12  रन ही बनाये | ब्रेनसन ने इन दोनों को अपना शिकार बनाया |

पारी को संभालने आये विराट और गंभीर ने अच्छी तरह खेलते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई।विराट कोहली ने 98 गेंदों का सामना कर नाबाद 112 रन बनाए। तो वही गौतम गंभीर ने 90 गेंदों का सामना कर नाबाद 84 रन बनाया | कोहली ने यहां अपने करियर का शानदार 7वां शतक जड़ा।तो वही गंभीर ने 26वां अर्धशतक लगाया | दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 209 रनों की साझेदारी निभाई। जिसके चलते भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से रौंद डाला।

मानेन्द्र कुमार भारद्वाज 

हिसार में दिखा अन्ना का असर, कांग्रेस हुई पस्त , जीते बिश्नोई

पिछले दिनों हिसार उपचुनाव में कांग्रेस को वोट न देने की अन्ना हजारे की अपील का असर अब होता हुआ दिखा है | जिसके चलते कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश की न केवल करारी हार हुई है , बल्कि कांग्रेस को तीसरा नंबर नसीब हुआ | हिसार लोकसभा उपचुनाव में भाजपा-हरियाणा जनहित कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अजय चौटाला को 6,323 मतों से हरा दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक़ कुलदीप बिश्नोई को 3,55,941 वोट, अजय सिंह चौटाला को 3,49, 618 मत मिले। कांग्रेस के जयप्रकाश को 1,49,785 मत ही मिले ।

 13 अक्टूबर को हरियाणा के हिसार लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले अन्ना ने अपने वीडिवो सन्देश में कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने की अपील की थी | अन्ना हज़ारे ने कहा था  कि जब तक कांग्रेस संसद के शीतकालीन सत्र में प्रभावी लोकपाल विधेयक बनाने के लिए राज़ी नहीं होती तब तक हर चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों का विरोध किया जाएगा। जिसके कारण हिसार उपचुनाव में  कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध अन्ना हजारे की टीम ने प्रचार भी किया  था | जिसके कारण कांग्रेस और अन्ना के बीच यह चुनाव ,चुनाव कम प्रतिष्ठा का मुकाबला ज्यादा हो गया था |

दरसल पिछले जून में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हिसार के सांसद रहे भजनलाल का निधन हो जाने से यह सीट खाली हुई थी। जिसके लिए 13 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में हिसार लोकसभा सीट से कुलदीप विश्नोई, इंडियन नेशनल लोकदल [इनेलो] के अजय चौटाला और तीन बार सांसद रह चुके कांग्रेस के जयप्रकाश चुनाव मैदान में थे | 

अगर बात पिचले चुनाव कि की जाय तो तब भी यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी , और मौजूदा चुनावी परिणाम में भी कांग्रेस तीसरे नंबर पर ही है |


मानेद्र कुमार भारद्वाज


Sunday, October 16, 2011

देशहित में किए किसी भी कार्य को किए जाने का श्रेय लेने को आवश्यक नहीं मानता संघ - सुरेश जोशी

अन्ना हजारे के आन्दोलन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  के  स्वयंसेवको के भाग लेने के प्रश्न पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहकार्यवाह सुरेश जोशी ने कहा है कि '' स्वयंसेवकों ने आम जनसमुदाय के रूप में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भाग लिया। संघ की यह परंपरा रही है कि वह देशहित में किए किसी भी कार्य को किए जाने का श्रेय लेने को आवश्यक नहीं मानता।




अन्ना हजारे जैसे व्यक्ति का कुटिल राजनीतिक चालों में आने की बात को लेकर श्री जोशी ने खेदजनक बताया | उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पत्र में व्यक्त इस प्रकार की टिप्पणियां भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन को ही कमजोर करेगी जो दुर्भाग्पूर्ण है।

 श्री जोशी ने कहा कि हजारे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई महीनों से एक व्यापक जन आन्दोलन का सफलतापूर्वक नेतृत्व करते आये हैं। इस आन्दोलन की सफलता का श्रेय भी उन्हीं को मिलता है | उन्होंने संघ की सहभागिता को लेकर बेवजह चलायी जाने वाली चर्चा को दुर्भावनापूर्ण बताया। 
 
 प्रशांत भूषण के संदर्भ में उन्होंने कहा संघ इससे कभी भी सहमत नही हो सकता कि कश्मीर को देश से अलग करने के प्रयास हों। यह तो अलगाववादियों की भाषा है। इस पर आश्चर्य होता है। क्या ऐसा बोल कर वह देशभक्ति का प्रकटिकरण कर रहे हैं। लालकृष्ण आडवाणी के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि, अभी तो समय है , यह निर्णय  पार्टी को करना है समय आने पर पार्टी इसे तय भी करेगी। 

मानेन्द्र कुमार भारद्वाज

Friday, October 14, 2011

लम्बे समय के बाद धोनी के धुरंधरो ने चखा जीत का स्वाद



इंग्लैंड  से टेस्ट सीरीज और एक दिवसीय सीरीज हार के आई टीम  इण्डिया का मुकाबला आज उसके ही सरजमीन हैदराबाद के  उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ | इस पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 126 रन से पराजित कर दिया।हार के  आलोचनाओ से घिरे महेंद्र सिंह धोनी ने   ( नाबाद 87 रन )   सुरेश  रैना के (61  रन )  साथ  शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
 

भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट पर 300 रन बनाए। भारत की तरफ से पार्थिव पटेल और अंजिक्य रेहाने पारी की शुरुवात की | भारत की शुरुवात अच्छी नहीं रही | पार्थिव पटेल (9) के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली ने  अंजिक्य रेहाने(15) के साथ 35 रनों की साझेदारी निभाई। कोहली ने सुझबुझभरी परी खेलते हुए 61 गेंदों में एक भी चौका नहीं लगाया |
रहाणे का विकेट ग्रीम स्वान ने लिया जबकि 33 गेंदों पर चार चौके लगाने वाले गम्भीर को जेड डर्नबैक ने अपनी धीमी गेंद पर पगबाधा आउट किया। कोहली 123 रन के कुल योग पर समित पटेल की गेंद पर केविन पीटरसन के हाथों लपके गए। कोहली ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाये । गौतम गम्भीर ने 32 रन बनाये |


धोनी और रैना के शानदार अर्धशतकीय पारी के अलावा सबसे उपयोगी साझेदारी जडेजा और कप्तान धोनी के बीच छठे विकेट के लिए 65 रनों की हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने मात्र 43 गेंदों पर इतने रन बटोरकर भारत को सम्मानजनक योग दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा और रविचंद्रन अश्विन (8) के साथ सातवें विकेट के लिए 22 तथा प्रवीण कुमार (1) के साथ आठवें विकेट के लिए नाबाद 18 रन जोड़े। जिसके चलते भारत की टीम ने 301 रन का लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा | 

जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज महज 36.1 ओवर में 174 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से  कप्तान एलिस्टर कुक ने 63 गेंदों में सात चौके की मदद से 60 रन बनाए |जोनाथन ट्रॉट 42 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें जडेजा ने बोल्ड कर दिया। कुक और ट्रॉट के बीच तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। इंग्लैंड का चौथा विकेट ट्रॉट के रूप में 120 रन के कुल योग पर गिरा और इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों का विकेट गिरना शुरू हो गया जो रुका नहीं | बोपारा (8), बेयर्सटो (3), टिम ब्रेसनन (4), ग्रीम स्वान (8), समित पटेल (16) और डेर्नबैक (2) सस्ते में आउट हुए। स्टीवन फिन 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। उमेश यादव को दो और प्रवीण को एक सफलता मिली।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच एकदिवसीय और एकमात्र ट्वेंटी होने  को  है  | एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच 29 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जाएगा । जब कि वही दूसरा एकदिवसीय मैच 17 अक्टूबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा। भारत  ने पाच मैचो की श्रृखला में 1-0  का  बढ़त ले लिया है |


manendra kumara bharadwaj

700 करोड़ रुपये के खर्च से बने "दलित प्रेरणा स्‍थल" का मायावती ने किया उद्घाटन

शुक्रवार को नोएडा में 700 करोड़ रुपये के खर्च से बने "दलित प्रेरणा स्‍थल" पार्क का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उद्घाटन किया | इस पार्क में कांशी राम , बीआर अंबेडकर और मायावती के कांस्य की प्रतिमाएं हैं। 

33 हेक्टेयर में बने इस पार्क को तीन हिस्सों में बाटा गया है | "दलित प्रेरणा स्थल" पार्क के बीच में बड़ा सा स्तूप है। इस मुख्य बौद्धिक स्तूप के नीचे विशालकाय पत्थरों में मायावती की जीवनगाथा उकेरी गई है। इसके अलावा मायावती ने ग्रीन गार्डन, जीबीयू, कांशीराम मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के प्रशासनिक का भी उद्घाटन किया। 
मुख्यमंत्री के नोएडा आने से एक दिन पहले से ही नोएडा में सुरक्षा के कड़े इन्तिजाम किये गए थे | बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने फ्लीट सुरक्षा अभ्यास किया। वही जब शुक्रवार को मुख्यमंत्री मायावती  नोएडा पहुचने वाली थी, उसके पहले से ही दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक नोएडा के सेक्टर 14 से महामाया फ्लाईओवर तक ट्रैफिक बंद रहा |



मानेन्द्र कुमार भारद्वाज

Thursday, October 13, 2011

प्रशांत भूषण के हमलावरों को बाल ठाकरे ने दी शाबाशी

सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील प्रशांत भूषण के चैंबर में घुसकर पिछले दिनों उनके ऊपर हमला करने वाले तीनो हमलावरों को शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शाबाशी दी है | बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' को दिए साक्षात्‍कार में यह भी कहा कि देश को बांटने की बात करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है।

'भूषण को मारा, शाब्बास' शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में बाल ठाकरे के हवाले से कहा गया है कि यदि कोई आपको भड़काए तो क्या आप ठंडे बैठेंगे? जिसने उकसाया वह पहले अपराधी है, जिसने उसके कान के नीचे बजाया वह उसके बाद। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि जो भी देश को बांटने की बात करे उसके साथ ऐसा ही होना चाहिए।

हम आप को बता दे कि पिछले दिनों बुधवार को प्रशांत भूषण पर उनके ही चैंबर में घुसकर इंद्र वर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा और विष्णु गुप्ता नाम के तीन व्यक्तियों ने प्रशांत भूषण पर हमला कर दिया था। हमलावरों का कहना था कि उन्होंने कश्मीर पर भूषण के विवादास्पद बयान की वजह से उनकी पिटाई की है। वही तीनो हमलावरों में से एक खुद को श्रीराम सेना का सदस्य बता रहा था तो वहीं बाकी दो ने भगत सिंह क्रांति सेना से जुड़ा हुआ बताया। इस घटना के बाद अन्ना हजारे के कई अन्य समर्थकों पर भी गुरुवार को हमला हुआ। तो वही आज कोर्ट ने तीनों हमलावरो को जमानत पर रिहा कर दिया।

manendra kumar bharadwaj


Wednesday, October 12, 2011

माया की जाल में फँसा आडवाणी का 'जनचेतना यात्रा ' रथ

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का बिहार से रथयात्रा शुरू  किये हुए अभी केवल एक दिन ही हुए थे कि उत्तर  प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती  ने आडवाणी को एक जोर का झटका दे डाला |

बुधवार को आडवाणी का  रथ यात्रा जैसे ही उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया आडवाणी की सरपट दौड़ाने वाला  'जनचेतना यात्रा ' रथ  पर अचानक माया की द्रष्टि पड़ते ही रुक गया | चंदौली जिले के मुगलसराय कस्बे में स्थित रेलवे मैदान में बुधवार शाम उनकी एक जनसभा निर्रित थी ,  लेकिन वह जन सभा नहीं हो सकी । जनसभा के आयोजक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जनसभा के लिए पहले ही अनुमित दी जा चुकी थी, लेकिन आज अचानक जिला प्रशासन जनसभा को मंजूरी देने से इंकार कर रहा है।

जहा चंदौली के जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी ने जनसभा का आयोजन न होने  के बारे में सफाई देते हुए कहा कि हमने आयोजकों को रेलवे प्रशासन से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद ही जनसभा की अनुमित दी थी। अब रेलवे प्रशासन की तरफ से एनओसी न देने के कारण हमने जनसभा की इजाजत देने से इंकार दिया है। 

वही जिला भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की तरफ इशारा करते हू कहा कि याग दोनों की मिलीजुली राजनीतिक साजिश है |  सिंह  ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार यह नहीं चाहती कि यह जनसभा हो पाए। 

मानेद्र कुमार भारद्वाज


सलमान की मुहब्बत के लिए कुछ भी करेंगे उनके चाहने वाले



सलमान खान एक ऐसा नाम जिससे सारी दुनिया वाकिफ है | उनकी फैन फालोइंग इतनी ज्यादा है कि बालीवुड  के हर सितारे उनके जैसा स्टार बनने की चाहत रखते है | वह जहा भी जाते है लोगो की भीड़ से गिर जाते है |  हर एक फिल्म में  उनकी स्टाइल को लोग कॉपी करने की कोशिश  करते है |  चाहे ' तेरे नाम ' फिल्म में बालो का स्टाइल हो या फिर सलमान जैसी बॉडी बनानी हो या फिर खुद सलमान का टैटू अपने शरीर पर बनवाने  हो  या फिर दबंग जैसी मुछे और चश्मा लगाना हो या फिर हुड हुड दबंग जैसा डांस करना हो , सलमान के फैन कभी भी पीछे नहीं रहते है | 
                    दरसल सलमान के कई करीबियों ने उनके नाम के या उनसे सम्बंधित टैटू बनवा रखे है | इनमें अधिकतर वे लोग हैं जिन्हें सलमान के साथ काम करते दस साल से भी ऊपर हो गए हैं और जिनकी रोजी-रोटी ही सलमान की वजह से है। करीबियों के मुताबिक ‘यह सब उनके अहसानों के प्रति कृतज्ञता जताने के लिए नहीं बल्कि उनके प्रेम में किया गया है।’ सलमान के बॉडीगार्ड शेरा व उनके फोटोग्राफर मुन्ना भी इनमें शामिल हैं। 
            सलमान के हर चाहने वाले ने उनके नाम का या फिर फिल्म में जिस तरह के टैटू सलमान ने बनवा रखे है उस जैसा टैटू अपने शरीर के किशी भी हिस्से पर बनवाने के लिए तैयार रहते है | किसी ने सलमान का नाम तो किसी ने उनके एनजीओ ‘बीइंग ह्यूमन’ का नाम गुदवा रखा है। जो सलमान का लोगो के बीच बढती लोक प्रियता को प्रदर्शित करता है | 



प्रशांत भूषण पर हुआ हमला

टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण पर बुधवार को उनके चैंबर में घुसकर तीन लोगो ने मारपीट की | इस घटना की सभी नेताओ ने घोर निंदा की | आरोपी इंद्र वर्मा ने कहा की उसने प्रशांत भूषण की पिटाई कश्मीर पर प्रशांत भूषण के विवादास्पद बयान के चलते की है |
              प्रशांत भूषण के साथ  की गई मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है  | आरोपी ने अपना नाम इंद्र वर्मा बताया | जो खुद को भगत सिंह क्रांति सेना का सदस्य बताता है। बाकी दो तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा और  विष्णु गुप्ता भागने में सफल हो गए | एक प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया की पिटाई करने से पहले तीनो युवको ने लोगो को पर्ची बाटा  जिसमे लिखा था ' तुम कश्मीर तोड़ोगे, हम तुम्हारा सिर तोड़ देंगे।' घटना के समय भूषण पत्रकारों से बात कर रहे थे |  जिसके चलते मारपीट की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई | प्रशांत भूषण ने इस मामले की खुद  एफआईआर दर्ज करा दी है।
                हमलावर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पिटाई के बाद प्रशांत भूषण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ दिनों पहले वाराणसी में उन्होंने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने के सवाल पर कहा था कि वहां भी जनमत संग्रह कराया जा सकता है।  वाराणसी में बीते सितंबर में पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य और वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि सेना के दम पर कश्मीरियों को बहुत दिनों तक दबाव में रखना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए। अगर वह की जनता अलग होना चाहती है तो उन्हें अलग हो जाने देना चाहिए | प्रशांत के इस बयान को लेकर तीन युवक ने उनसे मारपीट की | इस घटना के बाद  भूषण को  इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।
                वही इस घटना की अन्ना हजारे  ने घोर निंदा की है | अन्ना हजारे ने कहा कि  ' कानून को हाथ में लेकर मारपिटाई करना ठीक नहीं है |'
                वही बीजेपी ने प्रशांत भूषण पर हुए हमले को राजनितिक मुद्दा बनाते हुए कहा कि इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार  है। बीजेपी के प्रवक्ता बलबीर पुंज ने कहा है कि वह इस हमले की निंदा करते हैं। पुंज ने कहा, 'पुलिस पता लगाए कि ये हमलावर कौन हैं और इनके पिछे कौन लोग काम कर रहे हैं।'  
                प्रशांत भूषण के पिता ने कहा कि ' अगर कुछ लोग ऐसा समझते हैं कि ऐसे हमलों से उसका आत्मविश्वास डिग जाएगा, तो वे गलत सोच रहे हैं। प्रशांत आगे भी समाज की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।'  
 फ़िलहाल डाक्टारो ने  प्रशांत भूषण की हालत को ठीक बताया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है |


मानेन्द्र कुमार भारद्वाज 

कांग्रेश और अन्ना के बीच हुई बैठक के ऑडियो टेप ने किये कई खुलासे



जैसे - जैसे चुनावी प्रक्रिया तेज हो रही है वैसे - वैसे कांग्रेश के नेताओ और अन्ना के बीच विवाद भी तेज होता जा रहा है | अभी कांग्रेश महासचिव दिग्विजय सिंह के बीच विवादों का उठा - पठख चल ही रहा था कि केंद्रीय वित्‍त मंत्री प्रणब मुखर्जी और अन्‍ना हजारे के बीच लोकपाल बिल के मसौदे पर बैठक के दौरान हुई बात ने एक नए विवाद को उजागर कर दिया है |जिसमे मुखर्जी ने यह धमकी अन्ना की टीम को  दे डाली दी थी कि अब आप अपने रास्‍ते जाएंगे और सरकार अपने रास्‍ते चलेगी। दरसल उन्‍होंने यह धमकी बैठक का बहिष्‍कार करने की अन्‍ना की चेतावनी के जवाब में दी थी। 

वही पिछले  दिनों हिसार उपचुनाव में कांग्रेस को वोट न देने की अन्ना की अपील का मामला  अभी शांत भी नहीं हुआ था कि  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अन्ना टीम बार फिर पलटवार किया था | जहा  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  ने अन्ना को खत लिखकर कहा था  कि लोकपाल बिल लाने पर सरकार प्रतिबद्ध है। चुनाव सुधारों के लिए भी सरकार कई प्रस्तावों पर विचार कर रही है, लेकिन राइट टू रिजेक्ट का प्रावधान करने के लिए सभी दलों में सहमति होना जरूरी है। हम आप को बता दे कि अन्ना चुनाव संबंधी कानून में राइट टू रिजेक्ट का प्रावधान करने की मांग कर रहे थे । वही दिग्विजय ने अन्ना से कहा था  कि चाहे शांति भूषण हों या उनके बेटे प्रशांत भूषण या फिर अरविंद केजरीवाल। ये सभी लोग कांग्रेस के विरोधी रहे हैं। ये सभी अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं और इस काम के लिए आपके साफ सुथरे चरित्र का दोहन कर रहे हैं।

वही आज सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सामने आए बैठक के ऑडियो टेप से यह बात उजागर हुई है कि भ्रष्ठाचार के खिलाफ हुई बैठक में अन्ना ने कहा था कि अगर 30 जून तक लोकपाल बिल का मसौदा तैयार नहीं हुआ तो वह साझा मसौदा समिति से खुद को अलग कर लेंगे। पहले तो प्रणब ने समझाया कि ऐसे रवैये से बात नहीं बनेगी। पर बाद में उन्‍होंने भी कडा रुख अख्तियार कर लिया।  ऑडियो टेप के द्वारा अब वह तमाम बात चीत लोगो के सामने आ रहा है | जो कांग्रेश और अन्ना के टीम के बीच  हुई थी | इस  ऑडियो टेप के द्वारा 
 चिदंबरम और शांति भूषण के बीच हुई बात चीत  भी लोगो के सामने आया है | जिसमे चिदंबरम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आपकी बात सही हो लेकिन मुद्दा यह नहीं है, जो लोकपाल आप लोग बनाने जा रहे हैं क्या वह वाकई में सरकारी मशीनरी में भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता जैसे मुद्दों पर नजर रख पाएगा। चिदंबरम ने कहा कि सरकार जिस लोकपाल की बात कर रही है वह अर्ध-न्यायिक होगा जो उच्च स्तर पर फैले भ्रष्टाचार के मामले देखेगा। चिदंबरम ने कहा कि उच्च स्तर की परिभाषा क्या होगी, यह बैठकर हम तय कर सकते हैं। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर हमारे बीच ज्यादा मतभेद नहीं है। देश में लगभग 40 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। 8 लाख कर्मचारी तो अर्ध सैनिक बलों से ही हैं ऐसे में हमें भ्रष्टाचार की शिकायत को देखने के लिए सैकड़ों अधिकारियों की जरूरत होगी । टीम अन्ना और मंत्रियो के बीच हुई ऐसी तमाम बाते अब लोगो को इस ऑडियो टेप के द्वारा सामने आ रहा है | जिससे कांग्रेश और अन्ना टीम के बीच तकरार बढती नजर आ रही है |

मानेन्द्र कुमार भारद्वाज 

Tuesday, October 11, 2011

अगली चुनौती के लिए युवा टीम कितनी तैयार ?

इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज और एकदिवसीय सीरीज हार के आई टीम इंडिया का मुकाबला अब अपने ही सरजमीन पर एक बार फिर इंग्लैंड से होने को है | ऐसे में 14 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में भारतीय टीम दोबारा फिर से पिछली गलती न दुहराए इसके लिए टीम इण्डिया के चयन को लेकर काफी विवाद रहा | हालांकि पिछले दौरे पर ज्यादातर खिलाड़ी अनफिट होने के कारण टीम से बाहर हुए थे। जिस कारण खिलाडियों को आराम न देकर लगातार मैच खिलाना था और साथ ही अनफिट खिलाडियों का इंग्लैंड दौरे पर चयन करना था | पिछली गलतियों से इस बार चयनकर्ताओ ने सीख लेते हुए इस बार अनफिट खिलाडियों को टीम में कोई जगह नहीं दी है | उनके जगह चयनकर्ताओ ने फिट खिलाडियों को ही मौका दिया है | जहा  टीम में महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर कप्तानी की बागडोर सम्भालेंगे वही टीम की बाकी जिम्मेदारी युवा खिलाडियों के कंधे पर रहेगी  | 
                      टीम में कर्नाटक की तरफ से खेलने वाले बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज 27 साल के श्रीनाथ अरविंद को मौका दिया गया है । श्रीनाथ अरविंद का चयन बैट और बाल से चैंपियंस लीग और प्रथम श्रेणी के मैचों में अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रख कर किया गया है | 
                     इंग्लैंड का दौरा पिछली बार कर चुके दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वरुण को इस बार फिर मौका दिया गया है | यह बात अलग है कि पिछली बार वरुण को गेद करने का मौका नहीं मिला था | झारखंड, दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राईडर्स की तरफ से अपनी सेवाएं दे चुके वरुण अपनी तेजी के लिए जाने जाते हैं। वरुण ने विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए 153 किमी की स्पीड से गेंद फेक सनसनी फैला दी थी। भारतीय पिचों पर इस तरह के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में चुना गया है। 
                  राहुल शर्मा भी अपने घरेलु प्रदर्शन और आईपीएल में बल्लेबजी और गेदबाजी को लेकर चयनित हुए है | चयन कर्ताओ को भरोसा है राहुल  इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे |
                  फिल हाल टीम का चयन तो हो गया है , जिसमे महेंद्र सिंह धोनी (कप्‍तान), गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, विराट कोहली, पार्थिव पटेल, रविंद्र जडेजा, मनोज तिवारी, प्रवीण कुमार, श्रीनाथ अरविंद, उमेश यादव, विनय कुमार, आर. अश्विन, राहुल शर्मा और वरुण एरॉन है , लेकिन देखना ये है  कि चयनकर्ताओ  ने जो युवा खिलाडियों पर भरोसा जताया है , वह कायम रहेगा या टूट जायेगा |

मानेन्द्र कुमार भारद्वाज

नहीं रहे गजल सम्राट जगजीत सिंह

कभी खामोश बैठोगे , कभी कुछ गुनगुनाओगे मै उतना याद आउंगा , मुझे जितना भूलाओगे , जी हां ऐसे ही सैकड़ो गजलो को अपनी आवाज दे करोडो लोगो को गजलो का दीवाना बनाने वाले जगजीत सिंह जिंदगी  की धुप से निकल कर ईस्वर के चरणों में शरण ले ली है |
          जगजीत जी का जाना एक ऐसी  क्षति है , जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता है | उन्हो ने  गजल को सीमित दायरे से निकाल कर आम आदमी तक पहुचाया | जगजीत सिंह की आसान उर्दू भाषा वाली गजलो को लोगो ने खूब पसंद किया | जो आज युवा पीढ़ी को काफी पसंद है  | जहा कभी गजल में तबला और सारंगी का प्रयोग होता था , वही जगजीत सिंह ने आधुनिक साज का प्रयोग किया |
          20 सितम्बर को उस हसीन शाम के गवाह बने गजल प्रेमियों को शायद यह पता नहीं था कि जगजीत सिंह दोबारा कभी मंच पर नहीं लौटेंगे | 20 सितम्बर की शाम द इण्डिया पब्लिक स्कूल राजावाला के स्थापना दिवस समारोह में जगजीत जी शामिल हुए थे | जिसके बाद जगजीत जी की तबियत ख़राब होने से लीलावती अस्पताल में भर्ती होकर अपबा इलाज करवा रहे थे , जिनका इलाज करवाते समय उनका देहांत हो गया | उनके इस देहान्त के बाद मानो सारा देश गम में डूब गया | उनके इस देहान्त पर देश के प्रधानमंत्री , लता , अमिताभ बच्चन और देश के  जाने माने हस्तियों ने खेद व्यक्त किया |
         जगजीत सिंग का संस्कार मंगलवार को मुंबई के मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी में मौजूद विद्युत शवदाह गृह  में संपन्न तो  हो गया , लेकिन उनकी एक खास चीज जो हमेसा  हम लोगो को उनकी याद दिलाएगी वह है , उनकी गजले

शुरू हुई महारथी आडवाणी की रथ यात्रा

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज छपरा से रथ पर सवार होकर ‘जन चेतना यात्रा’ पर निकल चुके है | यात्रा की शुरुवात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आडवाणी की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
     आडवाणी की ‘जन चेतना यात्रा’ लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जन्मदिन 11 अक्टूबर को उनकी जन्मस्थली सिताब दियारा से प्रारंभ हुई | लालकृष्ण आडवाणी मंगलवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे सिताब दियारा पहुंचे।  आडवाणी ने यहां सभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मौजूदा केंद्र सरकार की आलोचना की। नीतीश कुमार के शासन की प्रशंसा करते हुए आडवाणी ने सिताब दियारा जैसे देश के हजारों गांवों में विकास के काम न होने पर निराशा जाहिर की। आडवाणी ने बिहार में लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के शासन को लेकर कड़ी आलोचना की । वही लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण  के पैतृक गांव सिताब दियारा से ' जन चेतना यात्रा ' को झंडी दिखाकर जयप्रकाश नारायण के जन्म  भूमि को कलंकित कर दिया है |
       आडवाणी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की जन्म भूमि से रथ यात्रा शुरू करने की वजह यह है कि जयप्रकाश नारायण देश से भ्रष्टाचार हटाने और देश को उन्नतशील बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किये है | जन चेतना यात्रा भी देश से भ्रष्टाचार,गरीबी और देश को उन्नतशील बनाने के लिए है |
     आडवाणी की यह रथ यात्रा 38 दिनों तक 23 राज्यों और 46 शहरों से होकर गुजरेगी | 11 अक्टूबर से प्रारंभ हुई ‘जन चेतना यात्रा’ 20 नवंबर को दिल्ली पहुचने के बाद एक बड़ी रैली के आयोजन के साथ समाप्त हो जाएगी |
     आडवाणी की माने तो यह रथ यात्रा देश की सत्ता को नहीं व्यवस्था को बदलने के लिए है , लेकिन  यह रथ यात्रा कही न कही आडवाणी की प्रधानमंत्री बनने की मंशा को उजागर करता है |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज


Monday, October 10, 2011

अजमल कसाब की फांसी टली


सुप्रीम कोर्ट ने 26 नवम्बर 2008  के मुंबई हमले के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के मृत्युदंड पर रोक लगा दी है। जस्टिस आफताब आलम और जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की बेंच ने कहा कि जब तक अदालत मित्र (एमिकस क्‍यूरे) राजू रामचंद्रन की याचिका पर सुनवाई चलेगी, तब तक कसाब को फांसी नहीं दी जा सकती। सुप्रीम कोर्ट कसाब की याचिका पर 25 जनवरी 2012 से नियमित सुनवाई करेगी।
     हम आप को बता दे कि कसाब पाकिस्तानी आतंकवादी है जो अपने 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के साथ समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आकर देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में 26 नवम्बर से 29 नवम्बर, 2008 तक ताज होटल में बड़ी क्रूरता के साथ देशी और विदेशी नागरिकों सहित 166 व्यक्ति को मौत  के घाट उतार दिया  था  | जिसे हमले के दौरान जिंदा गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसे  मुम्बई की एक निचली अदालत ने 6 मई 2010 को कसाब को मृत्युदंड सुनाई थी , जिसे हाईकोर्ट ने बरकरार रखा। कसाब ने अपनी सजा के खिलाफ शीर्ष अदालत से अपील की थी। कसाब का बचाव करने के लिए न्यायालय द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजू रामचद्रन ने कहा, लोग इसे अन्यथा ले सकते हैं, लेकिन कानून की उचित प्रक्रिया इस बात की मांग करती है कि आरोपी को सर्वोच्च न्यायालय में अपना बचाव करने का पूरा अवसर दिया जाना चाहिए।
 कोर्ट के इस फैसले के साथ कि जब तक अदालत मित्र (एमिकस क्‍यूरे) राजू रामचंद्रन की याचिका पर सुनवाई चलेगी, तब तक कसाब को फांसी नहीं दी जा सकती। कसाब की फासी की सजा टलती हुई नजर आ रही है |

मानेन्द्र कुमार भारद्वाज


 



Saturday, October 8, 2011

हिसार उपचुनाव में कांग्रेश को वोट न दे - अन्ना हजारे





13 अक्टूबर को हरियाणा के हिसार लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले अन्ना ने अपने वीडिवो सन्देश में कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने की अपील की है। इसी बीच अन्ना टीम के सदस्य  केजरीवाल और मनीष सिसोदिया छोटी-छोटी बैठकें आयोजित कर हिसार लोकसभा क्षेत्र में अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। 
      हम आप को बता दे पिछले जून में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हिसार के सांसद रहे भजनलाल का निधन हो जाने से यह सीट खाली हुई थी। जिसके लिए 13 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में हिसार लोकसभा सीट से हरियाणा जनहित कांग्रेस [हजकां] से दिवंगत भजनलाल के पुत्र कुलदीप विश्नोई, इंडियन नेशनल लोकदल [इनेलो] के अजय चौटाला और तीन बार सांसद रह चुके कांग्रेस के जयप्रकाश चुनाव मैदान में हैं।
       कांग्रेश को वोट न देने की लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और मशहूर अधिवक्ता प्रशांत भूषण के भी अगले दो दिनों के भीतर यहां आने की उम्मीद है। वही मोहन भागवत के बयान का जवाब देते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मोहन भागवत का संघ से से कोई नाता नहीं है | उन्होंने कहा कि संघ अन्ना के आंदोलन का श्रेय लेने की कोशिश न करें। हम आप को बता दे कि कुछ दिनों पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बयान दिया था कि संघ ने अन्ना के आंदोलन को समर्थन दिया था। इस बयान के बाद कांग्रेस ने अन्ना पर हमले तेज कर दिए थे। 

manendra kumar 

Tuesday, October 4, 2011

तीन महिलाओं को शांति का नोबल

  एक  बार  फिर महिलाओ  की   काबिलियत को देखते हुए शांति का नोबल पुरस्कार संयुक्त रूप से तीन महिलाओ को दिया जायेगा |
इन तीनों महिलाओं में लाइबेरिया की राष्ट्रपति एलेन जॉन्सन सरलीफ, अफ्रीकी सामाजिक कार्यकर्ता लेमाह जीबोवी और यमन की तवाक्कुल करमान शामिल हैं। तीनों महिलाओं को यह पुरस्कार महिलाओं की सुरक्षा और महिला अधिकारों के लिए उनके अहिंसक संघर्ष के लिए दिया जाएगा।

                                                          




Monday, October 3, 2011

कौन है गरीब ? फैसला जनवरी 2012 सर्वे के बाद




हाल ही में जारी गरीबी के आकंड़ो को लेकर केंद्र सरकार जो लोगो की आलोचनाये झेल रही थी उससे निजात पाने के लिए योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने स्पष्ट किया है कि शहरी इलाकों में 32 रुपए और ग्रामीण इलाकों में 26 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन आय को गरीबी रेखा का आधार नहीं बनाया जाएगा। मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने ऐलान किया है कि सामाजिक-आर्थिक आधार पर देश में फिर से सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण इलाकों में गरीबों की गिनती होगी। आहलूवालिया के मुताबिक इसी सर्वे के आधार पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वहीं, आहलूवालिया के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि यह सर्वे जनवरी, 2012 तक पूरी कर लिया जाएगा। रमेश के मुताबिक जातिगत जनगणना के साथ ही इस सर्वे का काम ग्रामीण विकास मंत्रालय कराएगा। 
       ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने सोमवार को योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के स्वदेश लौटने के बाद गरीबी रेखा की परिभाषा के बारे में एक घंटे तक इस मुद्दे पर बातचीत की |हम आप को बता दे की  योजना आयोग ने अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट को बताया था की सरकारी नजरो में देश का शहरी नागरिक गरीब नहीं मानाजायेगा , अगर वह 965 रुपये मासिक खर्च करने की क्षमता रखते हो | देहाती नागरिक गरीब नहीं माने जायेंगे अगर वह 781 रुपये हर माह खर्च कर सकते हो |
      रमेश ने उच्चतम न्यायालय में योजना आयोग के हलफनामे का विरोध किया था जिसमें तेंदुलकर फॉर्मूले के आधार पर शहरी इलाकों में 32 रुपए प्रति व्यक्ति और ग्रामीण इलाकों में 26 रुपए प्रति व्यक्ति प्रतिदिन से अधिक आय वालों को गरीब नहीं माना गया। अब कौन गरीबी रेखा के अंतर्गत आयेंगे इसका फैसला जनवरी 2012 तक किये गए सर्वे के बाद  पता चलेगा |


मानेन्द्र कुमार भारद्वाज    

Sunday, October 2, 2011

बिग बॉस 5 , 13 महिलाओं के बीच में एक पुरुष

 आखिर कार लम्बे समय के इंतिजार के बाद रविवार को चर्चित रिऐलिटी टीवी शो ' बिग बॉस ' का पांचवां सीजन 14 प्रतियोगियों का खुलासा सलमान खान और संजय दत्त ने रंगा- रंग कार्यक्रम के दौरान किया  दिया । इस बार ' बिग बॉस ' के घर में एक मात्र पुरुष शक्ति कपूर है | इसके अलावा  अफगानी सुंदरी विदा समदजई और सीरियल हत्यारे चा‌र्ल्स शोभराज की पत्नी निहिका विस्वास शामिल हैं।
      रविवार रात को शुरू  चर्चित रिऐलिटी टीवी शो ' बिग बॉस 'पांच  में इस बार शो में एकमात्र पुरुष शक्ति कपूर के अलावा सिंगर रागेश्वरी लूम्बा , मॉडल-ऐक्ट्रेस शोनाली नागरानी , मॉडल वी. जे. पूजा मिश्रा , सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिका विस्वास , ऐक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा , ऐक्ट्रेस , मॉडल पूजा बेदी , महिला पहलवान सोनिका कालीरामन , ऐक्ट्रेस महक चावला , अफगानी सुंदरी विदा समदजई ,ट्रांसजेंडर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ,  टीवी कलाकार जूही परमार , नर्तकी गुलाबी सपेरा , न्यूज एंकर मंदीप बेल्वी  है | जो बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। ये 14 प्रतिभागी अगले तीन महीने तक 55 कैमरों के बीच बिग बॉस के घर में बंद रहेंगे।
     रविवार रात को सलमान खान और संजय दत्त ने रंगा - रंग कार्यक्रम के दौरान दर्शको को  ' बिग बॉस ' का घर दिखाया जो पिछली बार की अपेक्षा इस शो रूम के स्वरूप में एक बदलाव किया गया है। जहा पिछली बार सात पुरुष और सात महिला प्रतियोगी थे वही इस बार केवल शक्ति कपूर को ' बिग बॉस ' के घर में एक मात्र पुरुष के तौर पर नजर आयेंगे | जिससे लोगो की उत्सुकता इस बात को लेकर के है कि पर्दे पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के लिए चर्चित बालीवुड स्टार शक्ति कपूर आखिर इन 13 महिलाओ का शिकार कर पाते है या खुद इन महिलाओ का शिकार हो जाते है | शो में एक नयी बात जो पहली बार हुआ है वह है प्रेगनेंट महिला पहलवान सोनिका का शामिल होना ।


मानेन्द्र कुमार भारद्वाज



गांधीगीरी बना नेताओ का मुख्य हथियार

अब भी मुझे याद है ,जब  मै स्कूल में पढता था ,तब मेरे लिए 2 अक्टूबर का मतलब होता था ,उस दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती | क्यों की 2 अक्टूबर को स्कूल बंद होता था | उस समय स्कूल बंद होने के पहले हमारे प्रधानाचार्य हमें करीब आधे घंटे हमें गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताते थे | तब मुझे अहिंसा का महत्त्व समझ में नहीं आता था | एक थपड के बदले दूसरा गाल पेश करने की बात मुझे अजीब लगाती थी | मै तो यही सोचता था अगर कोई एक थपड मारे तो तुम उसे दो थपड  मारो ताकि दूसरी बार थपड मारने से पहले दस बार सोचे | गाँधी जी की बात मुझे उपहास वाली लगाती थी | अहिंसा का दायरा इतना विस्तृत हो सकता है मुझे पता नहीं था | गाँधी का वाह्य व्यक्तित्व मुझे खीचता नहीं था | अपने उस अज्ञानजन्य  और मूर्खतापूर्ण दौर के लिए अब मै बहुत पछताता  हु | यह बात समझाने में मुझे बहुत वक्त लग गया कि किसी को अच्छी तरह जाने बगैर उसका उपहास करना बेवकूफी होती है | गाँधी के बारे में मेरी अज्ञानता तब तक बनी रही जब तक मै किताबे नहीं पढ़ता था , लेकिन जब मैंने उनके बारे में पढ़ना शुरू किया मेरी सारी गलत फैमिया दूर होती चली गई |
           गाँधी जी के जिन्दगी में प्रायश्चित का बहुत महत्व था | वह न स्वयं  प्रायश्चित करते थे बल्कि दूसरो से भी प्रायश्चित करने की  उम्मीद करते  थे | अपने गलतियों को स्वीकार करने में उनको मानसिक शांति मिलाती थी | वह हर गलतियों को माफ़ कर देते थे | गाँधी जी अपने बातो पर अडिग रहते हुए अपनी बातो को बड़े विनम्रता के साथ कह जाते थे | आज के दौर में गांधीगीरी समस्याओ का अचूक हल बनती जा रही है | इसका प्रमाण देने की कोई जरुरत नहीं है क्यों कि अन्ना हजारे के आन्दोलन के समय हम सब ने देखा और महसुस किया | देश एक बार फिर गाँधी के रह पर चलता हुआ दिखाई दिया | लेकिन मौजूदा दौर में कुछ लोग गांधीगीरी का उपयोग तो कर रहे है लेकिन अपनी राजनितिक रोटिय सेकने के लिए | वह तो गाँधी जी की बात भी करेंगे और उपवास भी रखेंगे लेकिन जो एक चीज वह कत्तई नहीं करेंगे वह है गाँधी जी की तरह अपने गलतियों की प्रायश्चित | जहा गाँधी जी के समय में पार्टी में भ्रष्ट नेताओ को कोई जगह नहीं थी | वही आज भ्रष्ट नेताओ का ही बोल - बाला है| गाँधी जी कहते थे की जो जनता का प्रतिनिधित्व करता है उसकी छवि साफ होनी चाहिए क्यों की गन्दी छवि वाला नेता हमेसा देश को पतन की तरफ लेकर जायेगा | मौजूदा दौर में ज्यादा से ज्यादा नेता भ्रष्ट ही दिखाते है और गाँधी जी को अपना आदर्श बताते है | अब तो केवल 2 अक्टूबर के दिन गाँधी के प्रतिमा को साफ कर दिया जाता है जो सालो से धुल फाकती रहती है | कुछ राजनेता उनके विचारो को अमल में लेन के बजाय 2 अक्टूबर को समाचार पत्रों में गाँधी के बड़ी सी फोटो अपने नाम के साथ छपवा कर अपना उल्लू  सीधा करने की फ़िराक में रहते है | वह गाँधी के विचारो को तभी अमल में लेन का ढोंग करते है जब उनका अपना फायदा होता है | नहीं तो पुरे साल गाँधी जी चौराहे पर कड़ी धुप,धुल और बारिश के थपेड़ो को सहते रहते है | नेता जी रोज कार से उसी चुराहे से गुजरेंगे लेकिन माला पहनाने नेता जी तो केवल 2 अक्टूबर को ही आयेंगे और गाँधी जी पर एक रट्टा मारा हुआ अच्छा से भाषण भी दे जायंगे लोगो को लगेगा की गाँधी जी को अमल में लेन वाला इनसे अच्छा कोई दूसरा हो ही नहीं सकता है | गाँधी जी तो आज भी है यह हम सभी कहते है , लेकिन क्या वह हमारे दिलो में है इसका जवाब आप को अच्छी तरह पता होगा | आज गाँधी जी हमारे दिलो में न रह कर हमारे गली नुक्कड़ के चौराहे  पर खड़े और हमारी किताबो में बंद पड़े  मिलेंगे जिन्हे आज दीमको ने चाट रखा है | अगर वो याद आते है तो केवल 2 अक्टूबर को |

मानेन्द्र कुमार भारद्वाज