Friday, September 16, 2011

मोदी सन्यास ले तब दाग धुलेगा-शंकर सिंह वाघेला



                                          
गुजरात में शनिवार से तीन दिन चलने वाला  सद्भावना उपवाश शुरू होने से पहले ही कांग्रेश के नेता शंकर सिंह वाघेला ने मोदी के पहले ही सुबह ९:०० बजे ही अहमदाबाद में गाँधी आश्रम पर उपवास पर बैठ गए | वाघेला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सद्भावना उपवाश नहीं शुध्दिकरण कर रहे है | उनका ये उपवास गुजरात दंगे के लिए माफ़ी मांगने के लिए हो रहा है | मोदी को माफ़ी तभी मिलेगी जब वह सन्यास  ले तब दाग धुलेगा | गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कहा, 'हमें मार्केटिंग की जरूरत नहीं है। मैंने किसी केंद्रीय नेता को नहीं बुलाया है और वे आएंगे भी नहीं। अनशन करने का फैसला मेरा अपना फैसला है। क्या अन्ना हजारे ने किसी से पूछकर अनशन किया था? वही कांग्रेश के नेता शक्ति सिंह गोपाल ने कहा कि जो सत्ता चला रहा है वह क्यों उपवाश रख रहा  है  ? वही बघेला ने  ये कहा कि मेरा उपवास   मोदी के उपवास के बाद ही ख़त्म होगा |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
इंडिया हल्ला बोल 

No comments:

Post a Comment