पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके के चांदनी महल में तीन मंजिला इमारत के गिरने से 8 लोगो की मौत हो गई है और 25 - 30 लोग घायल हो गये है | जब की 4 की हालत गम्भीर है | घायलों को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भरती कराया गया है। राहत कार्य शुरू होगया है लेकिन गलियों के तंग होने के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। रजनी अब्बी दिल्ली की मेयर ने घटना की जाच करवाने को कहा और घटना में पाए दोषियों को दंड दिए जाने की बात कही है | दरसल रजनी अब्बी घायलों से मिलाने एलएनजेपी अस्पताल गई थी लेकिन अस्पताल में ज्यादा भीड़ की वजह से बिना मिले वापस लौट गई | वही लोगो का कहना है की इमारत गिरने का कारण तीन मंजिला इमारतों के पास कुछ दिनों पहले एक इमारत बनाई जा रही थी जिसके कारण ईमारत गिरी | सुरक्षा की दृष्टि से आस - पास के मकानों को खाली करा लिया गया है | मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment