Wednesday, August 31, 2011

टी-२० में इंग्लैंड से हारे धोनी के धुरन्धर

   जेएनएन: इग्लैंड के खिलाडियों के शानदार बल्लेबाजी से   एकमात्र टी-२० मैच भारत हर गई | भारत के १६५ रन का पीछा करने उतारी इग्लैंड की टीम ने ४ विकेट के नकसान पर ३ गेद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया | इग्लैंड की  तरफ से इयान मोर्गन ने ४९ पीटरसन ने ३३ रवि  बोपारा ने ३१ और सुमित  पटेल ने २१ रन का योगदान दिया | इंग्लैंड के डर्नबाक ने 3.४ ओवर में २२ रन देकर चार और ब्राड ने दो रवि बोपारा , स्वान  , ब्रेसनन  ने   एक - एक विकेट चटकाए।                       
    _          टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतारी भारतीय टीम की शुरुवात अच्छी रही | सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (१०) और रहाणे ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़कर बड़े स्कोर की उम्मीद बंधाई। लेकिन पटेल पांचवें ओवर में १२ गेंद खेलने के बाद जेड डर्नबाक का शिकार बने।  टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले सुरेश रैना ने १९  गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से ३३ रन बनाकर सबको आकर्षित किया। भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (३१ रन, २१ गेंद, ३ छक्का) ने आज टी-२० क्रिकेट में अपना आगाज किया जो उनका अंतिम टी-२० मैच भी होगा। द्रविड़ और रहाणे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए ४२ गेंद में ६५ रन की साझेदारी निभाई जो भारतीय पारी की सबसे बड़ी भागीदारी भी रही।
   -  द्रविड़ ने बाएं हाथ के स्पिनर समित पटेल की गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया। लेकिन वह १२वें ओवर में कामचलाऊ गेंदबाज रवि बोपारा की गेंद पर एक्सट्रा कवर में कैच देकर आउट हुए। भारतीय टीम हालांकि ने तब तक १०० रन का आंकड़ा पार कर लिया था। द्रविड़ के पवेलियन लौटने के बाद ब्राड ने लगातार गेंदों पर रहाणे (६१)और कोहली (४) के विकेट हासिल किए। रहाणे ने शार्ट गेंद को उठा दिया जो थर्ड मैन पर खड़े डर्नबाक के हाथों में समा गई जबकि कोहली का कैच विकेटकीपर क्रीसवेटर ने लिया। रोहित शर्मा (१) ग्रीम स्वान की गेंद पर स्टंप आउट हुए जिससे टीम का स्कोर १४ ओवर में पांच विकेट पर ११७ रन हो गया। रैना ने इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए ब्राड की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जमाया। इसके बाद उन्होंने ब्रेसनन के ओवर में आनसाइड पर लगातार दो छक्के जड़े। इसके  बाद भारत ने फिर जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। कप्तान धौनी आठ और आर अश्विन चार रन बनाकर आउट हुए। १६२ रन पर अश्विन और रैना का विकेट गिरा। तीन रन जोड़ने के बाद प्रवीण कुमार और मुनफ पटेल (०) के पवेलियन लौटने से भारतीय पारी का अंत हुआ।

No comments:

Post a Comment