भेड़ो की राह पर चलाना | मुझे नहीं पता यह कहावत किसने बनाई है , लेकिन मुझे ऐसा लगत है कि इस कहावत के पिछे जरुर भेड़ो की कोई परेशानी रही होगी | हुआ यह होगा कि जंगल में रहने वाले भेड़ो में से सबसे मोटे - ताजे भेड़ को किसी कौवे ने यह कहा होगा कि हे चितकबरे भेड़ भाई आप तो बड़े ताकतवर है आप की चर्चा तो दुर- दुर तक होती है | आप को जंगल का राजा होना चाहिए था | फिर क्या था मोटे चितकबरे भेड़ ने चितकबरे भेड़ो की एक सभा बुलाई होगी और सारे चितकबरे भेड़ एक पहाड़ी के नीचे इकट्ठा हुए होंगे | मोटे चितकबरे भेड़ ने जगंल का राजा बनने की बात दिल में छुपाते हुए कहा होगा कि मैंने पिछली साल सबसे ज्यादा लोगो से लड़ाई कि है और घास भी ज्यादा चरा है इस बात को मै जंगल में किसी को बताये बगैर कुछ दिन तक घास नहीं चरुंगा इससे लोग खुश हो जायेगे और हमारे समुदाय का एक भेड़ जंगल का राजा बन जायेगा | बात जंगल का राजा बनने की थी तो सारे चितकबरे भेड़ो ने मान ली लेकिन चितकबरे भेड़ो में सबसे बुढा भेड़ ने मोटे चितकबरे भेड़ की मन्सा को समझ कर कहा मै जंगल में दौड़ लगाउंगा दरअसल बुढा भेड़ जंगल वालो को यह दिखाना चाहता था कि वह भी जंगल का राजा बन सकता है | भेड़ो ने दिन और तारीक निश्चित कर लिए | लेकिन इनके इन बैठक का पता भूरे भेड़ो को लग गई | फिर क्या था मोटे चितकबर भेड़ को जिस दिन से घास नहीं खाना था उसके कुछ देर पहले ही भूरे भेड़ो का एक सदस्य ने भी घास न खाने कि बात यह कहते हुए कह दिया कि मोटे चितकबरे भेड़ को मै दिखाउंगा कि घास खाए बिना कैसे रहा जाता है और मै उससे कुछ देर ज्यादा बिना घास खाए रहूंगा | आखिर वह दिन भी आ गया मोटे चितकबरे भेड़ ने बिना घास खाए 56 घंटो तक रहा | यह देख भूरे भेड़ ने 78 घंटो तक बिना घास खाए रह कर चिल्लाने लगा भूरे भेड़ ने चिल्ला चिल्ला कर यह कहना शुरू कर दिया कि मोटे भेड़ का भूखा रहना जंगल में रहने वालो को धोखा देने के लिए था मै असल में बिना घास खाए रहा हु | मोटे चितकबरे भेड़ ने जब देखा की उसकी इस घास न चराने वाली बात सफल नहीं हो रही है तो उसने जंगल के हर पहाड़ी पर एक - एक दिन बिना घास चरे रहने की बात कह दी | बात अभी मोटे चितकबरे भेड़ और भूरे भेड़ की चल रही थी कि चितकबरे और भूरे भेड़ो के बीच एक नया बखेड़ा शुरू हो गया | मुझे लगता है हुआ यह होगा कि मोटे भेड़ के आखिरी दिन सभी चितकबरे भेड़ इकट्ठा हुए होंगे| किसी एक भेड़ ने अपने समुदाय की बड़ाई करते गुए यह कह दिया होगा कि हमारे मोटे चितकबरे भेड़ भाई भूरे भेड़ की वक्त पड़ने पर मदद भी करते है अगर मेरी बात पर विश्वास न हो तो दूर जंगल में रहने वाली भूरी भेड़ से पूछ लो | फिर क्या था भूरे भेड़ो के बीच खलबली मच गई भूरी भेड़ को जब यह पता चला तो उसने कहा कि चितकबरी भेड़ झूठ बोल रही है |
इन सबकी बात चल ही रही थी कि अपनी हरकतों से लोगो के बीच चर्चा में रहने वाला दाढ़ी वाले बन्दर ने भी परिणाम जाने बिना की अच्छा होगा या बुरा पेड़ से उतर कर जंगल में दौड़ लाने कि बात कर दी ताकि जंगल के जानवर उसे फिर से सीधा साधा मानने लगे | जंगल में जानवरों का भेड़ो के नक्से कदम पर चलने की बात को सुनकर लोग शायद कहने लगे , भेड़ो की राह पर चलना | शायद तब से यह शब्द प्रचलन में आया है |
इन सबकी बात चल ही रही थी कि अपनी हरकतों से लोगो के बीच चर्चा में रहने वाला दाढ़ी वाले बन्दर ने भी परिणाम जाने बिना की अच्छा होगा या बुरा पेड़ से उतर कर जंगल में दौड़ लाने कि बात कर दी ताकि जंगल के जानवर उसे फिर से सीधा साधा मानने लगे | जंगल में जानवरों का भेड़ो के नक्से कदम पर चलने की बात को सुनकर लोग शायद कहने लगे , भेड़ो की राह पर चलना | शायद तब से यह शब्द प्रचलन में आया है |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
इंडिया हल्ला बोल

No comments:
Post a Comment