चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में गौतम गंभीर और जाक कालिस के शानदार दूसरे विकेट के लिए नाबाद 109 रन के साझेदारी के बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को 15 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हरा दिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगलोर की टीम ने नाइटराइडर्स को 170 रन का लक्ष्य दिया। कालिस और ब्रैड हैडिन ने लक्ष्य का पीछा करते पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। 27 गेंदों में अपनी विस्फोटक पारी में हैडिन ने पांच चौके और दो छक्के लगाये | 42 रन के निजी स्कोर पर हैडिन डेनियल विटोरी का शिकार हुए। उनका कैच विराट कोहली ने लिया | इसके बाद आये गंभीर ने कालिस के साथ दूसरे विकेट के लिए नाबाद 109 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। गंभीर ने 31 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिनमें उनके तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे कालिस ने 47 गेंदों में नाबाद 64 रन का योगदान दिया।
इस जीत से कोलकाता को मिले दो अंक के साथ दो हार के बाद ग्रुप ‘बी’ तालिका में वारियर्स और सॉमरसेट के बाद तीसरे पायदान पर पहुंच गया जबकि बंगलोर दो हारे से तालिका में निचले पायदान पर है।
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment