
टीम इंडिया रविवार को लार्ड्स के मैदान पर चौथे वनडे में अपनी लाज बचाने के लिए उतरेगी | वनडे सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया के लिए सीरीज बचाने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। तीसरे वनडे में हार के बाद अब तक वो इंग्लैंड से लगातार 7 मैच हार चुका है। अब भारतीय टीम अगला मैच लार्ड्स के मैदान पर चौथे वनडे के रूप में खेलेगी जहां से उसने इस दौरे की ऐतिहासिक शुरुआत की थी।मौजूदा दौरे में अब तक इंग्लैंड के दमदार प्रदर्शन और भारत के चोटों से जूझने के कारण टीम इंडिया की राह आसान नहीं होगी। लेकिन उम्मीद है भारतीय टीम यहां जीत दर्ज कर इस बुरे दौरे की पहली जीत दर्ज करेगी! टीम में आलराउंडर रविंदर जडेजा के शामिल होने के बाद भारतीय कप्तान धौनी का मानना है कि उनकी टीम में इंग्लैंड का सामना करने के लिए जरूरी संतुलन है। जडेजा ने तीसरे वनडे में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था और उन्हें मैन आफ द मैच भी चुना गया। चोटिल गौतम गंभीर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल जडेजा शुक्रवार को ही इंग्लैंड पहुंचे थे और उन्होंने 78 रन की पारी खेलने के अलावा दो विकेट चटकाकर अपना प्रभाव भी छोड़ा। पांच वनडे मैचों की सीरीज में 1 मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने 2 मैच जीत सीरीज में बढ़त ले ली है। लेकिन जब भारत इंग्लॅण्ड के खिलाफ लार्ड्स के मैदान पर चौथे वनडे मैच में उतारेगी तो उसकी पुरजोर कोशिशि अपनी लाज बचाने की होगी साथ ही साथ सीरिज को ड्रा करने के लिए भारत को अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे।
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment