Saturday, September 17, 2011

आगरा के जय हॉस्पिटल में हुआ धमाका



अभी दिल्ली ब्लास्ट की गुथी सुल्छी नही थी कि सायं 5.30 बजे आगरा के एक निजी अस्पताल में धमाका हो गया |आगरा-दिल्ली रोड पर बाइपास स्थित जय हॉस्पिटल धमाका हुआ |  धमाका ताजमहल से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है। धमाका इतना तेज था कि अस्पताल की खिड़कियां बिखर गई।सूत्रों के मुताबिक धमाके में कम से कम 15 लोग जख्मी हुए है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अस्पताल में रिसेप्शन काउंटर के करीब कुर्सी के नीचे थैले में बम रखा गया था।आइजी पीके तिवारी, डीएम अजय चौहान, डीआइजी असीम अरुण ने मौके पर पहुंच कर तथ्यों की जानकारी ली। विस्फोट के कुछ देर बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई।धमाके में विस्फोटक के इस्तेमाल होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की पड़ताल के लिए फॉरेंसिंक एक्सपर्ट और एटीएस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि विस्फोटकिसने कर वाया था | पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायलों में एक ही हालत नाजुक बनी हुई है।
                                                                                            मानेन्द्र कुमार भारद्वाज 

No comments:

Post a Comment