गुजरात विश्व विद्यालय के प्रदर्शनी हाल में आज सुबह १० बजे से नरेन्द्र मोदी ३ दिन के लिए सद्भावना उपवास पर बैठ गए है | मंत्रो के उच्चारण के बीच नरेन्द्र मोदी ने अपने अनशन कि शुरुवात की | इस मौके पर आडवाणी , प्रकाश सिंह बादल ,अरुण जेटली एवं अन्य नेताओ के अलावा तमाम धर्मो के धर्म गुरु भी वहा उपस्थित थे | मोदी ने मंच पर भाषण शुरू करने से पहले भारत माता की जय का नारा लगाया |मोदी ने वहा पर उपस्थित सभी लोगो का धन्यवाद किया | लोगो को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश और विदेश में गुजरात कि सफलता कि चर्चा हो रही है | ग्रामीण विकास , शिक्षा क्षेत्र में बदलाव हुआ है |
२००१ में आए भूकंप की त्रासदी के बाद भी गुजरात एक बार फिर अपने कदमों पर खड़ा हुआ। गुजरात ने हर मुश्किलों का बखूबी से सामना किया है | वर्ड बैंक रिपोर्ट का कहना है कि इस प्रकार के प्राकृतिक आपदा से सात सालो तक असर रहेगा लेकिन हम खड़े हुए और दौड़ाने लगे | कुछ लोग हमारा साथ देने के वजय हमारे नसीब पर छोड़ दिया लेकिन हम सबको साथ लेकर चले और आज गुजरात नई उचाइयो को छुआ है | अक्षर धाम पर हुए हमले से सबको ये लगा था कि गुजरात एक बार फिर आग कि लपटों में झुलस जाएगी लेकिन गुजरात कि ६ करोड़ जनता ने इस घटना के बाद शांति एकता और सद्भावना का परिचय दिया |
2008 में एक बार फिर सीरियल बम धमाके एक के बाद एक हो रहे थे जिससे गुजरात लहूलुहान हो गया था | लगा गुजरात नहीं बचेगा लेकिन लोगो ने शांति संकल्प भाई चारा दिखाया | जिसका आज ये परिचय है कि हम आज विकाश के नयी नयी उचइयो को छुआ है |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज

No comments:
Post a Comment