भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का बिहार से रथयात्रा शुरू किये हुए अभी केवल एक दिन ही हुए थे कि उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने आडवाणी को एक जोर का झटका दे डाला |बुधवार को आडवाणी का रथ यात्रा जैसे ही उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया आडवाणी की सरपट दौड़ाने वाला 'जनचेतना यात्रा ' रथ पर अचानक माया की द्रष्टि पड़ते ही रुक गया | चंदौली जिले के मुगलसराय कस्बे में स्थित रेलवे मैदान में बुधवार शाम उनकी एक जनसभा निर्रित थी , लेकिन वह जन सभा नहीं हो सकी । जनसभा के आयोजक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जनसभा के लिए पहले ही अनुमित दी जा चुकी थी, लेकिन आज अचानक जिला प्रशासन जनसभा को मंजूरी देने से इंकार कर रहा है।
जहा चंदौली के जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिपाठी ने जनसभा का आयोजन न होने के बारे में सफाई देते हुए कहा कि हमने आयोजकों को रेलवे प्रशासन से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद ही जनसभा की अनुमित दी थी। अब रेलवे प्रशासन की तरफ से एनओसी न देने के कारण हमने जनसभा की इजाजत देने से इंकार दिया है।
वही जिला भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की तरफ इशारा करते हू कहा कि याग दोनों की मिलीजुली राजनीतिक साजिश है | सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार यह नहीं चाहती कि यह जनसभा हो पाए।
मानेद्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment