इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज और एक दिवसीय सीरीज हार के आई टीम इण्डिया का मुकाबला आज उसके ही सरजमीन हैदराबाद के उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ | इस पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 126 रन से पराजित कर दिया।हार के आलोचनाओ से घिरे महेंद्र सिंह धोनी ने ( नाबाद 87 रन ) सुरेश रैना के (61 रन ) साथ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट पर 300 रन बनाए। भारत की तरफ से पार्थिव पटेल और अंजिक्य रेहाने पारी की शुरुवात की | भारत की शुरुवात अच्छी नहीं रही | पार्थिव पटेल (9) के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली ने अंजिक्य रेहाने(15) के साथ 35 रनों की साझेदारी निभाई। कोहली ने सुझबुझभरी परी खेलते हुए 61 गेंदों में एक भी चौका नहीं लगाया |
रहाणे का विकेट ग्रीम स्वान ने लिया जबकि 33 गेंदों पर चार चौके लगाने वाले गम्भीर को जेड डर्नबैक ने अपनी धीमी गेंद पर पगबाधा आउट किया। कोहली 123 रन के कुल योग पर समित पटेल की गेंद पर केविन पीटरसन के हाथों लपके गए। कोहली ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाये । गौतम गम्भीर ने 32 रन बनाये |
धोनी और रैना के शानदार अर्धशतकीय पारी के अलावा सबसे उपयोगी साझेदारी जडेजा और कप्तान धोनी के बीच छठे विकेट के लिए 65 रनों की हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने मात्र 43 गेंदों पर इतने रन बटोरकर भारत को सम्मानजनक योग दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कप्तान ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा और रविचंद्रन अश्विन (8) के साथ सातवें विकेट के लिए 22 तथा प्रवीण कुमार (1) के साथ आठवें विकेट के लिए नाबाद 18 रन जोड़े। जिसके चलते भारत की टीम ने 301 रन का लक्ष्य इंग्लैंड के सामने रखा |
जवाब में इंग्लैंड के बल्लेबाज महज 36.1 ओवर में 174 रन ही बना सकी। इंग्लैंड की ओर से कप्तान एलिस्टर कुक ने 63 गेंदों में सात चौके की मदद से 60 रन बनाए |जोनाथन ट्रॉट 42 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें जडेजा ने बोल्ड कर दिया। कुक और ट्रॉट के बीच तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। इंग्लैंड का चौथा विकेट ट्रॉट के रूप में 120 रन के कुल योग पर गिरा और इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों का विकेट गिरना शुरू हो गया जो रुका नहीं | बोपारा (8), बेयर्सटो (3), टिम ब्रेसनन (4), ग्रीम स्वान (8), समित पटेल (16) और डेर्नबैक (2) सस्ते में आउट हुए। स्टीवन फिन 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। उमेश यादव को दो और प्रवीण को एक सफलता मिली।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच एकदिवसीय और एकमात्र ट्वेंटी होने को है | एकमात्र ट्वेंटी-20 मैच 29 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जाएगा । जब कि वही दूसरा एकदिवसीय मैच 17 अक्टूबर को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा। भारत ने पाच मैचो की श्रृखला में 1-0 का बढ़त ले लिया है |
manendra kumara bharadwaj
No comments:
Post a Comment