भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा कर सीरीज में 3 -0 की बढ़त के साथ सीरीज को अपने नाम कर लिया है | मैच में शानदार 91 रन की पारी खेलने के लिए रहाणे को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की शुरवात अच्छी नहीं रही | उसका पहला विकेट कप्तान कुक के रूप में गिरा | जिन्होंने केवल 3 रन ही बनाये और भारतीय गेदबाज विनय कुमार का शिकार बन बैठे | इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा नाबाद 98 रन ट्रॉट ने बनाए जबकि समित पटेल ने नाबाद 70 रन का बहुमूल्य योगदान दिया | इसके अलावा रवि बोपरा 24 रन बनाये जिसका विकेट प्रवीण कुमार कुमार ने लिया | वहीं, केविन पीटरसन ने भी अपने करियर का 23वां अर्धशतक पूरा किया और अपनी टीम के लिए 64 रन का योगदान दिया जो बाद में जडेजा के शिकार बनगए | कीजवेटर 36 रन बनाकर विराट कोहली के शिकार बने । इस तरह इंग्लैंड की पूरी टीम 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए।
299 रन का पीछा करने उतारी भारतीय टीम की शुरुवात काफी अच्छी रही | पार्थिव पटेल और रहाणे ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की | पार्थिव पटेल 38 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। गौतम गंभीर ने भी 58 रन की पारी खेली और दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। रहाणे और गंभीर ने दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी निभाई। रहाणे भी 91 रन की पारी खेल कर अपना विकेट गंवाया। रैना(0) के रूप में भारत ने अपना चौथा विकेट खोया। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया और 49.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए।
इसी जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 3 - 0 की अजेय बढ़त बना ली है |
इंडिया हल्ला बोल
No comments:
Post a Comment