Thursday, October 13, 2011

प्रशांत भूषण के हमलावरों को बाल ठाकरे ने दी शाबाशी

सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील प्रशांत भूषण के चैंबर में घुसकर पिछले दिनों उनके ऊपर हमला करने वाले तीनो हमलावरों को शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शाबाशी दी है | बाल ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' को दिए साक्षात्‍कार में यह भी कहा कि देश को बांटने की बात करने वालों को सबक सिखाना जरूरी है।

'भूषण को मारा, शाब्बास' शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में बाल ठाकरे के हवाले से कहा गया है कि यदि कोई आपको भड़काए तो क्या आप ठंडे बैठेंगे? जिसने उकसाया वह पहले अपराधी है, जिसने उसके कान के नीचे बजाया वह उसके बाद। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि जो भी देश को बांटने की बात करे उसके साथ ऐसा ही होना चाहिए।

हम आप को बता दे कि पिछले दिनों बुधवार को प्रशांत भूषण पर उनके ही चैंबर में घुसकर इंद्र वर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा और विष्णु गुप्ता नाम के तीन व्यक्तियों ने प्रशांत भूषण पर हमला कर दिया था। हमलावरों का कहना था कि उन्होंने कश्मीर पर भूषण के विवादास्पद बयान की वजह से उनकी पिटाई की है। वही तीनो हमलावरों में से एक खुद को श्रीराम सेना का सदस्य बता रहा था तो वहीं बाकी दो ने भगत सिंह क्रांति सेना से जुड़ा हुआ बताया। इस घटना के बाद अन्ना हजारे के कई अन्य समर्थकों पर भी गुरुवार को हमला हुआ। तो वही आज कोर्ट ने तीनों हमलावरो को जमानत पर रिहा कर दिया।

manendra kumar bharadwaj


No comments:

Post a Comment