आखिर कार लम्बे समय के इंतिजार के बाद रविवार को चर्चित रिऐलिटी टीवी शो ' बिग बॉस ' का पांचवां सीजन 14 प्रतियोगियों का खुलासा सलमान खान और संजय दत्त ने रंगा- रंग कार्यक्रम के दौरान किया दिया । इस बार ' बिग बॉस ' के घर में एक मात्र पुरुष शक्ति कपूर है | इसके अलावा अफगानी सुंदरी विदा समदजई और सीरियल हत्यारे चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिका विस्वास शामिल हैं।
रविवार रात को शुरू चर्चित रिऐलिटी टीवी शो ' बिग बॉस 'पांच में इस बार शो में एकमात्र पुरुष शक्ति कपूर के अलावा सिंगर रागेश्वरी लूम्बा , मॉडल-ऐक्ट्रेस शोनाली नागरानी , मॉडल वी. जे. पूजा मिश्रा , सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिका विस्वास , ऐक्ट्रेस श्रद्धा शर्मा , ऐक्ट्रेस , मॉडल पूजा बेदी , महिला पहलवान सोनिका कालीरामन , ऐक्ट्रेस महक चावला , अफगानी सुंदरी विदा समदजई ,ट्रांसजेंडर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी , टीवी कलाकार जूही परमार , नर्तकी गुलाबी सपेरा , न्यूज एंकर मंदीप बेल्वी है | जो बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। ये 14 प्रतिभागी अगले तीन महीने तक 55 कैमरों के बीच बिग बॉस के घर में बंद रहेंगे।
रविवार रात को सलमान खान और संजय दत्त ने रंगा - रंग कार्यक्रम के दौरान दर्शको को ' बिग बॉस ' का घर दिखाया जो पिछली बार की अपेक्षा इस शो रूम के स्वरूप में एक बदलाव किया गया है। जहा पिछली बार सात पुरुष और सात महिला प्रतियोगी थे वही इस बार केवल शक्ति कपूर को ' बिग बॉस ' के घर में एक मात्र पुरुष के तौर पर नजर आयेंगे | जिससे लोगो की उत्सुकता इस बात को लेकर के है कि पर्दे पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के लिए चर्चित बालीवुड स्टार शक्ति कपूर आखिर इन 13 महिलाओ का शिकार कर पाते है या खुद इन महिलाओ का शिकार हो जाते है | शो में एक नयी बात जो पहली बार हुआ है वह है प्रेगनेंट महिला पहलवान सोनिका का शामिल होना । मानेन्द्र कुमार भारद्वाज

No comments:
Post a Comment