टीम अन्ना के सदस्य प्रशांत भूषण पर बुधवार को उनके चैंबर में घुसकर तीन लोगो ने मारपीट की | इस घटना की सभी नेताओ ने घोर निंदा की | आरोपी इंद्र वर्मा ने कहा की उसने प्रशांत भूषण की पिटाई कश्मीर पर प्रशांत भूषण के विवादास्पद बयान के चलते की है | प्रशांत भूषण के साथ की गई मारपीट के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी ने अपना नाम इंद्र वर्मा बताया | जो खुद को भगत सिंह क्रांति सेना का सदस्य बताता है। बाकी दो तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा और विष्णु गुप्ता भागने में सफल हो गए | एक प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया की पिटाई करने से पहले तीनो युवको ने लोगो को पर्ची बाटा जिसमे लिखा था ' तुम कश्मीर तोड़ोगे, हम तुम्हारा सिर तोड़ देंगे।' घटना के समय भूषण पत्रकारों से बात कर रहे थे | जिसके चलते मारपीट की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई | प्रशांत भूषण ने इस मामले की खुद एफआईआर दर्ज करा दी है।
हमलावर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिटाई के बाद प्रशांत भूषण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ दिनों पहले वाराणसी में उन्होंने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने के सवाल पर कहा था कि वहां भी जनमत संग्रह कराया जा सकता है। वाराणसी में बीते सितंबर में पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य और वकील प्रशांत भूषण ने कहा था कि सेना के दम पर कश्मीरियों को बहुत दिनों तक दबाव में रखना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि कश्मीर का भविष्य तय करने के लिए जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए। अगर वह की जनता अलग होना चाहती है तो उन्हें अलग हो जाने देना चाहिए | प्रशांत के इस बयान को लेकर तीन युवक ने उनसे मारपीट की | इस घटना के बाद भूषण को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है।
वही इस घटना की अन्ना हजारे ने घोर निंदा की है | अन्ना हजारे ने कहा कि ' कानून को हाथ में लेकर मारपिटाई करना ठीक नहीं है |'
वही बीजेपी ने प्रशांत भूषण पर हुए हमले को राजनितिक मुद्दा बनाते हुए कहा कि इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। बीजेपी के प्रवक्ता बलबीर पुंज ने कहा है कि वह इस हमले की निंदा करते हैं। पुंज ने कहा, 'पुलिस पता लगाए कि ये हमलावर कौन हैं और इनके पिछे कौन लोग काम कर रहे हैं।'
प्रशांत भूषण के पिता ने कहा कि ' अगर कुछ लोग ऐसा समझते हैं कि ऐसे हमलों से उसका आत्मविश्वास डिग जाएगा, तो वे गलत सोच रहे हैं। प्रशांत आगे भी समाज की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।'
फ़िलहाल डाक्टारो ने प्रशांत भूषण की हालत को ठीक बताया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment