शुक्रवार को नोएडा में 700 करोड़ रुपये के खर्च से बने "दलित प्रेरणा स्थल" पार्क का उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उद्घाटन किया | इस पार्क में कांशी राम , बीआर अंबेडकर और मायावती के कांस्य की प्रतिमाएं हैं।
33 हेक्टेयर में बने इस पार्क को तीन हिस्सों में बाटा गया है | "दलित प्रेरणा स्थल" पार्क के बीच में बड़ा सा स्तूप है। इस मुख्य बौद्धिक स्तूप के नीचे विशालकाय पत्थरों में मायावती की जीवनगाथा उकेरी गई है। इसके अलावा मायावती ने ग्रीन गार्डन, जीबीयू, कांशीराम मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के प्रशासनिक का भी उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री के नोएडा आने से एक दिन पहले से ही नोएडा में सुरक्षा के कड़े इन्तिजाम किये गए थे | बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने फ्लीट सुरक्षा अभ्यास किया। वही जब शुक्रवार को मुख्यमंत्री मायावती नोएडा पहुचने वाली थी, उसके पहले से ही दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक नोएडा के सेक्टर 14 से महामाया फ्लाईओवर तक ट्रैफिक बंद रहा |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज

No comments:
Post a Comment