उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के झूलेलाल पार्क में सभा करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल पर जालौन से आए एक व्यक्ति ने चप्पल फेका | अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए लखनऊ आये थे | अरविंद केजरीवाल कार से उतर कर जैसे ही कुछ दूर चले ही थे कि जितेंद्र पाठक नाम के युवक ने उनपर चप्पल फेका जो कि केजरीवाल से कुछ दूर पर गिरी | मौके पर उपस्थित लोगो ने उस व्यक्ति को पकड़ कर की पिटाई भी की लेकिन मौके पर पहुच कर पुलिस ने आरोपी को लोगो की पकड़ से छुड़ाकर पास के एक मंदिर में बंद कर दिया। पुलिस ने कहा वह व्यक्ति से हमले की वजह पूछ रही है | अगर अरविंद केजरीवाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कहेंगे तो हम वह भी करेंगे |
अरविंद केजरीवाल को जूता मारने वाले जितेंद्र पाठक नाम के युवक का कहना है कि उसने अरविंद को जूता इसलिए मारा क्योंकि वो देश की जनता को बरगला रहे हैं। जितेंद्र का यह भी कहना है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के खिलाफ ही क्यों बोल रहे हैं| वह भ्रष्टाचार के खिलाफ क्यों नहीं बोलते |
वहीं भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले व्यक्ति के विचार कांग्रेस से मेल खाते हैं।
वहीं किरण बेदी ने कहा कि अरविंद पर हमला करने वाले व्यक्ति की सोच ही खराब है। अरविंद देश को बरगला नहीं रहे हैं बल्कि वो तो देश को सही दिशा की ओर ले जा रहे हैं। वो ऐसा कानून बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगा।
वहीं अरविंद के सहयोगी संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमला करने वाले युवक को माफ कर दिया है। अरविंद ने यह भी कहा है कि इस युवक को छोड़ दिया जाए और उसके साथ दुर्व्यवहार न हो।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले अन्ना के सहयोगी प्रशांत भूषण इंद्र वर्मा, तेजेंद्र पाल सिंह बग्गा और विष्णु गुप्ता नाम के तीन व्यक्तियों ने हमला कर दिया था। जिसके पश्चात अन्ना के समर्थकों को भी हमलावरों ने अपना शिकार बनाया था।
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment