13 अक्टूबर को हरियाणा के हिसार लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले अन्ना ने अपने वीडिवो सन्देश में कांग्रेस के खिलाफ मतदान करने की अपील की है। इसी बीच अन्ना टीम के सदस्य केजरीवाल और मनीष सिसोदिया छोटी-छोटी बैठकें आयोजित कर हिसार लोकसभा क्षेत्र में अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगे। हम आप को बता दे पिछले जून में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हिसार के सांसद रहे भजनलाल का निधन हो जाने से यह सीट खाली हुई थी। जिसके लिए 13 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में हिसार लोकसभा सीट से हरियाणा जनहित कांग्रेस [हजकां] से दिवंगत भजनलाल के पुत्र कुलदीप विश्नोई, इंडियन नेशनल लोकदल [इनेलो] के अजय चौटाला और तीन बार सांसद रह चुके कांग्रेस के जयप्रकाश चुनाव मैदान में हैं।
कांग्रेश को वोट न देने की लिए पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और मशहूर अधिवक्ता प्रशांत भूषण के भी अगले दो दिनों के भीतर यहां आने की उम्मीद है। वही मोहन भागवत के बयान का जवाब देते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि मोहन भागवत का संघ से से कोई नाता नहीं है | उन्होंने कहा कि संघ अन्ना के आंदोलन का श्रेय लेने की कोशिश न करें। हम आप को बता दे कि कुछ दिनों पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बयान दिया था कि संघ ने अन्ना के आंदोलन को समर्थन दिया था। इस बयान के बाद कांग्रेस ने अन्ना पर हमले तेज कर दिए थे।
manendra kumar
manendra kumar
No comments:
Post a Comment