Thursday, November 17, 2011

ईडन गार्डन्स में भारत ने वेस्टइंडीज पर की फतह

   


युवा खिलाडियों के बेहतरीन प्रदर्शन  से भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकत्ता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन  वेस्टइंडीज को एक पारी और 15 रनों से हरा दिया। यह टेस्ट मैच जीत कर भारत ने तीन टेस्ट मैचो की श्रंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है | टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए  वीवीएस लक्ष्मण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
           कल के स्कोर 195 रन पर तीन विकेट गवां चुकी वेस्टइंडीज की टीम ने आज आगे खेलते हुए चाय काल तक 126.3 ओवर में 463 रन पर सिमट गई। जिससे पहली पारी के आधार पर 15 रनों से जीत हासिल हुई | भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 631 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम पहली पारी में मात्र 153 रन पर लुढक गई थी और उसे फालोआन खेलने के लिए मजबूर होना पडा था। भारत की तरफ से पहली पारी में राहुल द्रविड़ (119), वी.वीएस. लक्ष्मण (नाबाद 176) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (144) के शतकीय पारी के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के सामने विशाल स्कोर का लक्ष्य दिया | जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम ने पहली पारी में महज 153  रन पर भारतीय गेदबाजो के सामने घुटने टेक दिए | भारत के तरफ से प्रज्ञान ओझा ने सबसे ज्यादा 64 रन पर 4 विकेट लिए |
              दूसरी पारी में फालोआन बचाने उतरी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कुछ खास न कर सके  |  वेस्टइंडीज के तरफ से जहाँ डेरेन ब्रावो (136) ने अपने करियर का पहला शतक लगाया वहीं किर्क एडवडर्स (60), एड्रियन बाराथ (62) और कप्तान मार्लन सैमुएल्स (84) अर्धशतक  के बदौलत वेस्टइंडीज की पुर टीम महज 463 रन बना सकी | वही भारत की ओर से दूसरी पारी में उमेश यादव ने चार विकेट लिए जबकि प्रज्ञान ओझा, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। 
             भारत ने इस जीत के साथ ही इस मैदान में 37 टेस्टों में अपनी कुल दसवीं और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरी जीत हासिल कर ली है । भारत ने इस पारी की जीत के साथ वेस्टइंडीज से 1959, 1967 और 1983 में पारी से मिली तीन पराजयों का हिसाब-किताब बराबर कर लिया |


इंडिया हल्ला बोल

No comments:

Post a Comment