पाकिस्तान की कलाकार वीना मलिक के बयान के कारण मैच फिक्सिंग में मामले में आये स्पोर्ट्स फोटो जर्नलिस्ट धीरज दीक्षित ने एक निजी चैनल से बातचीत में खुलासा किया है कि पाकिस्तान क्रिकेट में अब भी मैच फिक्सर मौजूद हैं और वीना मलिक फिक्सिंग रैकेट की सरगना है | एक निजी चैनल में वीना मलिक और धीरज दीक्षित के बीच चल रहे बात चीत के दौरान एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगते हुए धीरज दीक्षित ने कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान फरहत वहां के सबसे ज़्यादा सक्रिय मैच फिक्सर था। इमरान फरहत के ससुर पाकिस्तान में चयनकर्ता रहे हैं। इसलिए वे आसानी से मैच फिक्सिंग करते रहे हैं। इमरान पूरी टीम को ऑपरेट करते थे। इमरान का एक रिश्तेदार लंदन में रहता जो मैच फिक्सिंग का पैसा लंदन में इकट्ठा करता था।
धीरज दीक्षित ने वीना मलिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वीना मलिक को जब पता चला कि मैं दुनिया के कई क्रिकेटरों, अंपायरों और क्रिकेट प्रशासकों को जानता हूं तो वे मेरे पीछे पड़ गईं। 'वीना ने पाकिस्तान से ढाका में उन्हें फोन करके कहा था कि मैं सात प्लेयर मैनेज कर रही हूं, आप भारत से कोई बडा़ कारोबारी लेकर आएं जो मैच फिक्सिंग में पैसा लगा सके। जिसके जवाब में वीना ने कहा मैंने ऐसे मामले में आप को कोई भी फोन नहीं किये है | अगर किया है तो साबित करिए |
धीरज दीक्षित ने वीना के दिए गए बयान पर कहा कि आप ने कहा है कि मैंने मोहम्मद आसिफ को 16 बार कॉल किया है | आप ने मेरा पूरा कैरियर ही बर्बाद कर दिया है | धीरज दीक्षित ने कहा कि 'मैंने आसिफ को सिर्फ चार बार कॉल की थी, जिसकी टेलीफोन रिपोर्ट मेरे पास है | आप (वीना ) मुझे फोन करती थी | जिस पर वीना ने कहा कि आप आसिफ को फोन करते थे और मुझे लगा कि कोई लड़की उन्हें फोन करती है इस लिय मैंने आप को फोन किया | जिस पर धीरज ने कहा कि आप झूठ बोलती है आप ने ढाका में मेरा नंबर लेने के लिए मेरी पत्नी को फोन किया था।'
धीरज और वीना के बीच चली बात चीत के दौरान जो आरोप धीरज ने वीना पर लगाये वही आरोप वीना ने भी लगाये | जिसमे कई खुलासे हुए |
No comments:
Post a Comment