अभी हाल ही में मौन धारण तोड़ कर उठे समाज सेवी अन्ना हजारे एक बार फिर अपने ब्लाग के कारण मुसीबतों से घिरे हुए नजर आ रहे है | जिसके चलते वह अपना ब्लाग बंद करने की बात कह दी है | गौरतलब है कि अन्ना ने यह निर्णय उनके लिए ब्लागिंग करने वाले राजू पारुलेकर के बयान के कारण लिया है |ब्लॉग को लेकर उठे विवाद के बारे में बोलते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि 'मैं अपने गांव जा कर सबसे पहले इस ब्लॉग को बंद करूंगा।' दरअसल अन्ना हजारे के लिए ब्लॉग का काम राजू पारुलेकर अभी कुछ महीनो से सम्भाल रहे थे | अन्ना हजारे के मौन व्रत के समय राजू ने साफ कहा था कि अन्ना अपनी टीम के चार सदस्यों से बहुत परेशान हैं और वो कोर कमेटी भंग करना चाह रहे हैं जिसके बाबत उन्होंने ब्लॉगिंग के लिए चिट्ठी भी लिखी थी। लेकिन अन्ना के सहयोगी सुरेश [पठारे] ने मुझे इन टिप्पणियों को ब्लॉग पर डालने से मना किया था।'
अन्ना हजारे ने इस बात पर कहा कि जब कभी टीम पर गंभीर आरोप लगे तो कई बार यह विचार आया। 'कई बार मैंने सोचा कि इसे बदल दूं लेकिन कुछ भी अंतिम तब ही होगा जब मैं निर्णय कर लूं।' अन्ना ने कहा कि राजू अगर किसी चिट्ठी की बात कर रहे हैं तो उस पर अन्ना के हस्ताक्षर होने चाहिए। अन्यथा चिट्ठी फरजी होगी।
19 दिन के मौन व्रत के बाद अन्ना हजारे राजघाट पर जा कर अपना मौन व्रत तोड़ा था और अपने विचारो से लोगो को अवगत कराया था |
मानेद्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment