राहुल गाधी का लोक सभा में जन लोकपाल पर किये गये बयांन की वैयक्तिक फैसलों से लोक तांत्रिक प्रक्रियाओ कमजोर नही किया जाना चाहिए | इससे सही परिपाटी नही बन सकती है | भ्रष्टाचार को खत्म करना जरुरी है पर क्या जन लोकपाल से भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है | जन लोकपाल की लोकपाल सवैधानिक संस्था बनाये जाय सिर्फ लोकपाल बिल काफी नही है | राहुल के इस सम्बोधन के कुछ घंटो के बाद ही अन्ना हजारे के समर्थको ने राहुल के तुगलक लेन आवास पर के बाहर शाम चार बजे के करीब प्रदर्शन करने लगे | इन प्रदर्शनकरियो को आवास से हटाने के लिए पुलिस को काफी मसकद करनी पड़ी | इन्हें हटाने के लिए पुलिस ने बस भर कर लोगो को दूर लेजाकर छोड़ा | राहुल के घर प्रदर्शनकरियो को मिला समोसे और कोलल्ड्रिंक
गाधीवादी तरीके से अन्ना हजारे के चल रहे आन्दोलन को राहुल गाधी ने अपने आवास पर विरोध करने पर गाधी वादी तरीके से ही मनाने की कोशिश की | राहुल ने घर के बहार कर रहे प्रदर्शनकरियो को समोसे और कोलल्ड्रिंक भिजवाए | पिछले कई दिनों से देश के राजनेताओ के घरो पर जन लोकपाल पर समर्थन के लिए प्रदर्शनकरियो का प्रदर्शन चल रहा है |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज इलाहाबाद
No comments:
Post a Comment