रामलीला मैदान में 11 दिनों से चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन को अन्ना हजारे की प्रमुख सहयोगी किरण बेदी ने लोगो से आवाहन किया है कि कल लोग अपने टीवी सेट पर मनोरंजक चैनल न देख कर लोक सभा और न्यूज़ चैनल देखे ताकि लोगो को पता चले की जिस व्यक्ति को लोगो ने अपना प्रतिनिधि चुन कर भेजा है उन्होंने अपने चहरे पर कितने नकाब लगा रखे है |
राजनेताओ के कितने चहरे
रामलीला मैदान में समर्थकों को संबोधित करते हुए बेदी ने कहा कि कल जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ रामलीला मैदान में समर्थन करने आयेंगे वे अपने गर वालो से यह कह कर के आयेंगे की कल वे मनोरंजन के चैनल न देखकर न्यूज़ व लोक सभा चैनल देखे ताकि उन्हें भी पता चले की राज नेताओ के कितने मुखौटे होते है | नेताओ पर बरसते हुए बेदी ने कहा की ये नेता चेहरा देख कर बात करते है | आप से कुछ और हमसे कुछ और लोक सभा में कुछ और ही बोलते है | कल का दिन बहुत अहम् दिन है | जो लोग यहा आयेंगे उन्हें हम तो जानकारी देंगे ही लेकिन जो घरो पर रहेंगे वे न्यूज़ व लोक सभा चैनल देखे |
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज इलाहाबाद

No comments:
Post a Comment