लखनऊ- कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी एक बार फिर यूपी में अपना चुनावी दौरा तेज कर दिया है | दिल्ली से सीधे यूपी के नवगठित जिलों भीमनगर और बदायूं से अपने दौरे की शुरुआत करते हुए राहुल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक आप जागोगे नहीं, उठोगे नहीं और लड़ोगे नहीं, तब तक पिछड़ते ही रहोगे। हम यहां आएंगे, दुर्दशा देखेंगे, गुस्सा-दुखी होंगे, लेकिन हमारे हाथ भी बंधे होंगे। राहुल गाँधी बसपा सरकार को अपना निशाना बनाते हुए कहा कि यूपी में मनरेगा के अरबों रुपये इधर से उधर करने के साथ ही एनआरएचएम में तीन हजार करोड़ रुपये खा लिए गए, जिन्हें आपके के लिए ही केंद्र ने भेजे थे। इसे तरह के घोटाले आप ही रोक सकते हैं। इसलिए स्वयं को मजबूत कीजिए।
राहुल गाँधी ने लोगों से कहा कि वे अपने मतों का प्रयोग सोच समझ कर करे | सरकार उसी की बनाओ जो आपके हितो का पूरी तरह से ख्याल रखे | लोग जाति- धर्म के नाम पर लोगों को लूट रहे है |
कुछ दिनों पहले राहुल गाँधी ने मायावती के दिए गए बयान कि राहुल गरीबो के बीच जाने का ढोंग और नौटंकी कर रहे है , का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि मैं गांवों-गरीबों के बीच इसलिए जाता हूं कि उन लोगों का दर्द नजदीक से जान सकूं और उनकी तरक्की के लिए कुछ कर सकूं। बीएसपी पर कटाक्ष करते हुए वे बोले कि मायावती के दौरे में पैसों की बर्बादी हो रही है, क्योंकि हेलिकॉप्टर में बैठे-बैठे गरीबों के दर्द को नहीं समझा जा सकता।
राहुल गाँधी ने अपने दौरे के दौरान दिए गए भाषण में कहा था कि अगर यूपी में उनकी सरकार बनी तो वह पाँच सालो में यूपी की सूरत बदल देंगे , पर दूबारा जोर देते हुए कह कि मैं लिखकर देने को तैयार हूं कि अगर आपने हमारा साथ दिया तो हम अगले दस सालों में यूपी का भविष्य बदल देंगे।
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment