इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले गए पांच वनडे मैचो के चौथे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के तूफानी बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 153 रनों से पराजीत कर दिया | वनडे मैच में 219 रनों का विश्व रिकार्ड बनाने वाले वीरेंद्र सहवाग को मैन ऑफ द मैच चुना गया | इस जीत के साथ भारत ने पांच वनडे मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है |भारत द्वारा दिए गए निर्धारित 50 ओवर में 419 का विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुवात कुछ खास नहीं रही और वेस्टइंडीज का पहला विकेट 1.6 ओवर में महज 13 रन पर किरन पॉवेल के रूप में गिरा | जिन्होंने केवल टीम के लिए 7 रन बनाये और रन आउट हो गए | वही वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट सिमांस के रूप में गिरा | सिमांस 36 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर पार्थिव के हाथों कैच हो गए | तो वही अपना पहला मैच खेल रहे राहुल शर्मा ने अपने पहले ही ओवर में सैमुअल्स को 33 के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। सैमुअल्स का विकेट 11.6 ओवर में 81 रन पर गिरा | जिसके बाद वेस्टइंडीज के चौथा विकेट डंजा हयात (11) के रूप में राहुल शर्मा ने लिया | जब कि वेस्टइंडीज का पांचवा विकेट 15.6 ओवर में किरन पोलार्ड को 3 रन के स्कोर पर राहुल शर्मा ने बोल्ड किया। तो वही पटेल ने विकेट के पीछे से अपना कमाल दिखाते हुए 23.2 ओवर में एंड्रे रसेल को 29 रन पर रैना की गेंद पर स्टंप आउट कर वेस्टइंडीज को छठा झटका दिया | इस विकेट के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 6 विकेट पर 140 रन था | इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम कुछ खास न कर सकी और उसकी पूरी टीम 49.2 ओवर में 265 रनों पर सिमट गई | वेस्टइंडीज की तरफ से रामदीन ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाये वही सैमी ने 2 रन , रवि रामपॉल ने 10 रन , , कीमर रोच ने 7 रन, नारिने ने नाबाद 27 रन बनाये |
भारत की तरफ से अपना पहला वनडे खेल रहे राहुल शर्मा और जडेजा को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा रैना को 2 विकेट मिले जबकि अश्विन ने 1 विकेट मिला।
भारत ने बनाये 419 रन
सीरीज में लगातार तीन बार टाँस जीतने वाले भारतीय कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने जैसे ही चौथे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान सैमी से टाँस जीता मैदान पर उपस्तिथ सभी दर्शक हँसाने लगे | वीरेन्द्र सहवाग ने पिछली हार को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले बल्लेबाजी का फैसला किया | भारतीय पारी का शुरुवात करने आये सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर ने भारत को एक मजबूत शुरुवात दी | भारत का पहला विकेट 176 रन पर गंभीर के रूप में गिरा | गंभीर 67 रन बनाकर रन आउट हुए | सहवाग ने दूसरे विकेट के रूप में आये सुरेश रैना के साथ अपना धुंवा - धार पारी खेलना जारी रखा | रैना ने भी सहवाग का भर पुर साथ दिया लेकिन 40.2 ओवर में रैना 55 रन बनाकर रन आउट हुए। भारत का दूसरा विकेट 316 रन पर गिरा | वही तीसरे विकेट के रूप में आये रविन्द्र जडेजा ने केवल 10 रन बनाये और 43.2 ओवर में रसेल की गेंद पर रामपॉल को कैच दे बैठे। जिससे भारत का तीसरा विकेट महज 341 रन पर गिरा | भारत की तरफ से ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी करने वाले वीरेन्द्र सहवाग का विकेट 46.3 ओवर में गिरा | सहवाग 219 रन बनाकर पोलार्ड की गेंद पर मार्टिन के हाथों कैच आउट हुए | आउट होने से पहले सहवाग ने वनडे में 200 रनों का विश्व रिकार्ड बनाने वाले सचिन का न केवल रिकार्ड तोडा बल्कि 219 रनों का एक नया विश्व रिकार्ड भी बनाया | भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 27 रन जब की कोहली ने नाबाद 13 रन और पटेल के नाबाद 3 रन का योगदान दिया | भारत ने 50 ओवर में 419 रन बनाये | वेस्टइंडीज की तरफ से कीमर रोच, रसेल और पोलार्ड को 1-1 विकेट लिए।
मानेन्द्र कुमार भारद्वाज
No comments:
Post a Comment