महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार नए -नए शिक्षण संस्थान खोल रहा है , जिसमे महिलाओ को सिलाई , कढाई , के अलावा ब्यूटी पार्लर की भी ट्रेनिंग दी जाती है | ये ऐसा इस लिए किया जाता है की महिलाये आज के दौर में किसे के ऊपर आश्रित न रह सके , लेकिन इस प्रशिक्षण के आड़ में बहुत से लोग अपना उल्लू सीधा कर रहे है | पिछले साल की बात है इलाहाबाद में एक योजना चली थी जिसमे 10 महिलाओ को बिना पैसे दिए सिलाई और ब्यूटी पार्लर का काम सिखाना था इस काम के लिए मोहल्ले की ही दो औरतो को योजना के मेम्बर ने चुना था | योजना के सदस्यों ने दोनों महिलाओ से कहा था की उन्हें सरकार की तरफ से सारे सामान दिए जायंगे आप को केवल 10 महिलाओ को 6 महीने तक ये काम सीखाना है इसके लिए आप को २०००रु. भी दिए जाएंगे | 10 महिलाओ को आप को 20 रूपए का फॉर्म भरवाना होगा दोनों औरतो ने सब काम कर लिए और 10 महिलाओ को जीजान से कम भी सीखाने लगी लेकिन जब 3 महीने तक पैसे नहीं मिले तो एक औरत ने कम सीखाना छोड़ दिया जब की दूसरी औरत का कहना है की इन गरीब महिलाओ को सीखने के लिए पैसे नहीं चाहिए मै उन्हें खाली समय में सीखा दुँगी . इस कम के लिए मुझे तो धोखा तो मिला है लेकिन मेरे मन को जो शांति मिलाती है उसके आगे धोखा आड़े नही आता है |

No comments:
Post a Comment