मानसून के आते ही मेरे मोहले के गुप्ता जी के चहरे पर एक मुस्कान सी आ जाती है | दरअसल बात ये है की मानसून के आने से लोगो को मलेरिया और बुखार व् जापानी बुखार हो जाता है जिससे मेरे मुहाले के डॉक्टर गुप्ता की दुकान तेजी से चलने लगती है | आप सोच रहे होंगे की मै येसा क्यों कह रहा हु तो मै आप को बात दू की डॉक्टर गुप्ता केवल नाम के डोक्टर है उनके पास डिग्री के नाम पर 4 साल का अस्पताल में किया गया अनुभो है | खैर इस बात को छोडिये मै एक मजेदार बात बताने जा रहा हु उनके पास हर मरज के लिए बस एक ही दावा है जिसपर कोई नाम नहीं लिखा होता है लेकिन दवाए रंग बिरंगी होती है जादा दिमाग लगायंगे तो आप केवल यही बता पायंगे के उनकी दवा मे हलकी गुलाबी रंग की जो दावा है वह डॉयजिन है | उनकी पास सभी रोगों का इलाज है वह भी केवल 25 से 30 रुपये में उनकी दुकान चलने की एक वजह ये भी हो सकती है |
Wednesday, July 20, 2011
चल पड़ी डॉक्टर गुप्ता की दुकान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment