ओसामा बिन लादेन को अपने देश में न होने का दावा करने वाला पाकिस्तान खुद ओसामा का पनहगार बना हुआ था | इस बात का खुलासा अमेरिकी सैनिको के द्वारा ओसामा के मरे जाने के खबर के बाद ही पता चला | दरासल ओसामा पाकिस्तान के एबटाबाद में मारा गया , जो रावल पिंडी फ़ौज मुख्यालय से महज ५० किलोमीटर दूर है | ऐसे में लोगो के मन में यह साधारण सी बात आती है की क्या पाकिस्तान को यह पता नही था की ओसामा पाकिस्तान में रहता था | अगर था तो वह इतनी देर से उसकी रक्षा क्यों कर रहा था | बात कुछ भी हो, लेकिन इतना तो तय है की पाकिस्तान आतंकियों का सरक्षक रहा है | ये अब पूरी दुनिया मान चुकी है | जिसके चलते पाक की मुश्किले बढती जा रही है | गृह मंत्री पी.चितम्बरम का कहना है की पाकिस्तान के भीतर लादिन का मारा जाना यह सही साबित करता है की पाकिस्तान के तार तमाम आतंकी संगठनों से जुड़े है | तब से पाक को ये डर बना हुआ है की कही भारत भी अमेरिका की तरह २६/११ की बात को ध्यान में रख कर कोई कार्यवाही न करे | जिसके चलते अब जनरल कयानी ने बयान दिया है की अगर भारत इस तरह की कोई कार्यवाही करता है तो उसका जवाब दिया जाएगा |
अपने सही कहा आपकी बात से मै सहमत हूँ
ReplyDeleteपाकिस्तान तो हमेशा से ही दोमुही बाते करता आ रहा है